नए साल से पहले बॉर्डर पर हाई अलर्ट, कड़ाके की ठंड में डटे BSF के बहादुर जवान, सीमा पर कड़ा पहरा

नए साल के जश्न से पहले जम्मू और कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में BSF के बहादुर जवान इंटरनेशनल बॉर्डर पर 24 घंटे तैनात रहेंगे.

Indian army

नए साल से पहले जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है. इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर हैं. इस कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और जीरो के करीब तापमान के बावजूद बीएसएफ के बहादुर जवान दिन-रात सीमा की रखवाली कर रहे हैं. हमारे देश के जवान हर मुश्किल हालात में देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं, ताकि हम सब सुरक्षित रह सकें.

हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बीएसएफ का ऑपरेशन सर्द हवा.

घना कोहरा कड़ाके की ठंड पारा शून्य के करीब खून जमा देने वाली सर्दी इस सब के बीच बीएसएफ के बहादुर जवान देश की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए 24सौ घंटे शरद पर रह कर हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं. न्यूज 24 पहुंचा है भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर में यह बीएसएफ की वह विशेष महिला कमांडो है जो देश की सेवा कर रही है यही वह जवान है जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं हमारी सीमाए सुरक्षित हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के बाद नए साल के मौके पर बड़ा आतंकी हमला करने की योजना बना रहे हैं लेकिन हमारे जवानों का यह मकसद है कि उनके होते हुए हमारी सरहद पर कोई आतंकी तो क्या कोई परिंदा भी पर ना मार सके.

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर कई जगहों पर भारी बर्फबारी के कारण LOC से घुसपैठ के तमाम रास्ते बंद हो चुके है. ऐसे में आतंकी गतिविधिया अब अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार देखी जा रही है .सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लॉन्चिंग पैड में आतंकी मौजूद हैं जो घने कोहरे की आड़ में भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं ऐसे में जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

नए साल पर जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान की ओर से एक नई साजिश का खुलासा हुआ हैं. इस साजिश से जुड़ा खुफिया इनपुट भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को प्राप्त हुआ है. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सीमा सुरक्षा बल को पूरी तरह सतर्क किया गया है.

वही आपको बता दें कि बर्फबारी, दुर्गम पहाड़ी इलाकों और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद भारतीय सेना ने ऊंचाई वाले और बर्फ से ढके इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है. और भारतीय सेना के जवान लगातार LOC के साथ-साथ जो बर्फीले इलाके हैं और पहाड़ी इलाके हैं वहां पर भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. नदियों नालों से लगे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ के जवानों को और अधिक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं.

भारतीय सेना और बीएसएफ के जवान घने कोहरे और भारी बर्फबारी के बीच भी पेट्रोलिंग करते हैं ताकि सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. वे अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं, चाहे मौसम कितना भी खराब हो. उनकी बहादुरी और समर्पण को पूरा देश सलाम करता है.

इस बढ़ी हुई चौकसी का मकसद मजबूत सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी घुसपैठ या आतंकी साजिश को रोकना है. भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के जवान हाई अलर्ट पर हैं, जिसमें महिला कर्मी भी राष्ट्रीय सुरक्षा कर्तव्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ