(दीपक दुबे, दिल्ली)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का रूख पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक बना हुआ है। सिंधु जल संधि तोड़कर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया। अब भारत पाकिस्तान की कमर तोड़ने की तैयारी कर रहा है। जी हां, भारत अब पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दे सकता है। पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। अब भारत भी अपना एयर रूट और समुद्री रास्ता पाकिस्तान के लिए बंद कर सकता है। भारत ने पाकिस्तान को भारतीय बंदगाहों से दूर रखने की तैयारी शुरू कर दी है।
अगर भारत ने एयर रूट और समुद्री रास्ता रोकने का फैसल लिया तो इसका सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और वहां के स्थानीय लोगों पर पड़ेगा। भारत के ऐसा करने पर पाकिस्तान को अन्य देशों तक पहुंचने के लिए श्रीलंका और चीन का रास्ता अपनाना होगा। खासकर अगर भारत का हवाई क्षेत्र पाकिस्तान के लिए बंद हो जाए तो दक्षिण पूर्व एशिया देशों, कुआलालंपुर आदि के लिए श्रीलंका और चीन के एयरस्पेस से घूम कर जाना पड़ेगा, जिसकी वजह से एयरलाइन का खर्च, किराया और भी बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें:20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन
यूरोप ने भी बंद किया था अपना एयर स्पेस
गौरतलब है कि पाकिस्तान की माली आर्थिक स्थिति वैसे ही खस्ताहाल है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचती के लिए करता रहा है। ऐसे में अगर भारत की तरफ से एयर और समुद्री रूट बंद किया जाता है तो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को काफी लंबी दूरी तय करके दूसरे देशों में जाना होगा।
इससे पाकिस्तान में महंगाई बढ़ेगी और लोगों का आर्थिक नुकसान होगा। महंगाई बढ़ने से गरीबी बढ़ेगी। पाकिस्तान का व्यापार और आवाजाही ठप होगी, जिससे अर्थव्यवस्था पर चोट लगेगी। यूरोपियन एयर सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने सुरक्षा कारणों से 30 जून 2020 को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को यूरोप में उड़ान भरने से रोक दिया था। हालांकि 4 महीने से ज्यादा के वक्त के बाद 29 नवंबर 2024 को रूट को बहाल किया गया था।
यह भी पढ़ें:भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्षण देते
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
59 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines