20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा कौन? जिसका पाकिस्तानी आर्मी से खास कनेक्शन

पहलगाम के हमलावरों में से एक आतंकी की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है, जिसके बारे में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। आतंकी मूसा का पाकिस्तान की सेना से खास कनेक्शन मिला है और लश्कर का बेहद खूंखार आतंकी बताया जा रहा है।

Hashim Moosa

(दीपक दुबे, दिल्ली)

विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले एक आतंकवादी की पहचान हाशिम मूसा के रूप में हुई है, जिस पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम रखा है। भारत की खुफिया एजेंसी को हाशिम मूसा के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। हाशिम मूसा पाकिस्तानी आर्मी का स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो रह चुका है। मूसी के पास कई अत्याधुनिक हथियार थे। मूसा लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर काम करता है।

विज्ञापन

लश्कर का बेहद खतरनाक आतंकी है। मूसा ने आर्मी की स्पेशल फोर्स की तरह ही पहलगाम में जघन्य वारदात को अंजाम दिया। भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, संभव है कि पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के जरिए मूसा को लश्कर के पहलगाम मिशन को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हो। मूसा हाइली ट्रेंड फोर्स का जवान है। मूसा कोवर्ट ऑपरेशन, वॉर फेयर में शारीरिक मानसिक रूप से सक्षम है।

Pahalgam Terror Attack Attackers

Pahalgam Terror Attack Attackers

विज्ञापन

मूसा ले चुका पैरा कमांडो की ट्रेनिंग

हाशिम मूसा SSG से कमांडो ट्रेनिंग ले चुका है और अत्याधुनिक हथियारों को चलाने के साथ-साथ आमने-सामने किसी भी शख्स के साथ लड़ने में माहिर है। मूसा अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम को चलाने में माहिर है, जिस वजह से एजेंसियों के लिए उसको ट्रैक करना काफी मुश्किल काम है। मूसा का बैकग्राउंड चेक करने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 से भी ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया, जो लश्कर के लिए बतौर ओवर ग्राउंड वर्कर्स काम करते हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने इन वर्कर्स से पूछताछ की तो हाशिम मूसा के बारे में पता चला। हिरासत में लिए गए वर्कर्स लोकल स्तर पर रेकी करते हैं। आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराते हैं। पहलगाम हमले में और उससे पहले हुए आतंकी हमले में ISI की भूमिका को बारीकी से खंगालने में एजेंसियां जुटी हैं। मूसा कश्मीर में साल 2024 में अक्टूबर महीने में गगनगीर, गंदेरबल में हुए आतंकी हमलों में भी शामिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ