मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने ईरान को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. विदेश मंत्रालय (MEA) और तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से साफ तौर पर कहा है कि वो फिलहाल ईरान की यात्रा न करें. भारत ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वो ईरान के लिए हवाई या जमीनी यात्रा ना करें. ये एडवाइजरी ऐसे समय पर आई है जब क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार बदल रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी इसका असर देखा जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, एयरस्पेस बैन और ऑपरेशनल परेशानियों की वजह से ईरान आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: ईरान हुआ दोफाड़, फूट बनी टेंशन… इस्लामाबाद में US के साथ शांति वार्ता पर ब्रेक लगने की वजह आई सामने
दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी नंबर
भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है कि चाहे हवाई मार्ग से हों या जमीन के रास्ते, फिलहाल भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा से बचें. इसके अलावा, ईरान में रह रहे लोगों को निर्देश दिया गया है कि वो दूतावास के संपर्क में रहकर तय किए गए सुरक्षित रास्तों से ही देश से बाहर निकलें. दूतावास ने ये भी साफ किया है कि बिना इजाजत किसी भी इंटरनेशनल सीमा की ओर न बढ़ें और हर कदम दूतावास के मार्गदर्शन में ही उठाएं. जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए मदद लेने की सलाह भी दी गई है. दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स (+989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359) और ईमेल (cons.tehran@mea.gov.in) जारी किया है.
करीब 1800 भारतीय वापस लौटे
इससे पहले भी भारत सरकार ने कई बार एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा था. लोगों को घर के अंदर रहने और सैन्य ठिकानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई थी. दरअसल, 28 फरवरी को जब ईरान और अमेरिका के बीच जब जंग शुरू हुई, उस वक्त करीब ईरान में स्टूडेंट्स समेत 9 हजार भारतीय मौजूद थे. इनमें से करीब 1800 भारतीय वापस लौट चुके हैं. ताजा एडवाइजरी में भारत सरकार ने साफ कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना वजह यात्रा से बचना ही सबसे बेहतर ऑप्शन है. वहीं, जो लोग ईरान में हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की योजना बनाने के लिए कहा गया है. सरकार ने कहा है कि वो लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर और कदम भी उठाए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘भद्दा, अनुचित, छोटी सोच वाला कमेंट…’, ट्रंप के नर्क वाले बयान पर भारत का तीखा रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
46 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
58 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
4 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines