---विज्ञापन---

दुनिया

‘भद्दा, अनुचित, छोटी सोच वाला कमेंट…’, ट्रंप के नर्क वाले बयान पर भारत का तीखा रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा?

'भद्दा, अनुचित, छोटी सोच वाला कमेंट...', ट्रंप के नर्क वाले बयान भारत का तीखा रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नर्क वाले बयान पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप की विवादास्पद पोस्ट और स्टेटमेंट को भारत ने भद्दी, अनुचित और छोटी खराब सोच वाली टिप्पणी बताया। शुरुआत में भारत ने पोस्ट पर नपी तुली प्रतिक्रिया दी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान दिया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट देखी हैं, लेकिन बात को यहीं खत्म करते हैं। इस रवैये को विपक्षी दलों ने कूटनीति बताकर ट्रंप के दोहरे रवैये की कड़ी आलोचना की तो भारत को प्रतिक्रिया देनी पड़ी।

ट्रंप का यू-टर्न! पहले भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, अब PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

---विज्ञापन---

विवाद बढ़ने पर आई विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

विपक्षी दलों और सियासी विशेषज्ञों ने सवाल उठाया कि पहले राष्ट्रपति ट्रंप लंबा चौड़ा आर्टिकल लिखकर भारत को नर्क कहते हैं, फिर प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त बताते हैं, यह कैसा दोहरा रवैया है‌? अमेरिकी राष्ट्रपति की इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप का बयान भारत और अमेरिका के संबंधों के विपरीत है, जो आपसी सम्मान और विश्वास पर एक दूसरे की भलाई के लिए हैं, इसलिए बयान स्वीकार नहीं।

कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए प्रतिक्रिया की मांग की

बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के लिए अपमानजनक पोस्ट और टिप्पणी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किससे डरते हैं? क्या उन्हें रिश्ते टूटने का खतरा है? अगर नहीं तो चुनाव प्रचार से समय निकालें और ट्रंप की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दें। खरगे ने एक्स पर पोस्ट लिख्मी कि मोदी जी के प्रिय मित्र ट्रंप ने भारत के बारे में अपशब्द कहे हैं। अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। मोदी जी इन बेतुके बयानों पर चुप रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।

---विज्ञापन---

ट्रंप ने भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, लिखा लंबा-चौड़ा आर्टिकल, US प्रेसिडेंट ने India-China को क्यों बताया नर्क?

राष्ट्रपति ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ा विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक माइकल सैवेज का पॉडकास्ट और एक आर्टिकल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पॉडकास्ट ‘सैवेज नेशन’ में भारत, चीन और अन्य देशों को ‘हेल होल्स’ यानी ‘नरक’ कहा गया। भारतीय और चीनी प्रवासियों को ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ कहा गया। सैवेज ने काफी आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करते हुए कहा कि भारत और चीन समेत कई देशों के लोग अमेरिका में बच्चे पैदा करने के लिए आते हैं, ताकि उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल सके।

---विज्ञापन---

नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने स्पष्टीकरण दिया

ट्रंप ने पॉडकास्ट के वीडियो को उसके ट्रांसक्रिप्ट के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर विवाद होने के बाद नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन नेता ने भारत के प्रति गर्मजोशी दिखाई है, जो सही नहीं है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और भारत के साथ उनके व्यापारिक और निजी रिश्ते काफी अच्छे हैं।

First published on: Apr 24, 2026 06:16 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola