सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान की ओर से मिल रही गीदड़ भभकी के बीच भारत ने अपना रुख एक बार फिर पूरी तरह साफ कर दिया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को साफ कहा कि पाकिस्तान की आक्रामक बयानबाजी का भारत के फैसले पर कोई असर नहीं होने वाला है. जब तक पड़ोसी देश सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह और अपरिवर्तनीय रूप से बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा.
कब भारत ने लिया था कड़ा फैसला
दरअसल, अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था. तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने यह झूठ फैला रहा है कि भारत का यह फैसला नदियों के पानी को साझा करने वाले देशों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहा है.
यह भी पढ़ें : ‘पाकिस्तान की बर्बादी का कारण भारत नहीं, उसकी अपनी सेना’, सिंगापुर के पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
पाकिस्तान के नेताओं ने दी ‘परमाणु हमले’ की धमकी
इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में नाकाम रहे पाकिस्तान के नेताओं ने अब अपनी हताशा में गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी शुरू कर दी है. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए ‘न्यूक्लियर ऑप्शन’ का जिक्र किया. बिलावल ने कहा, ‘पाकिस्तान के परमाणु बम सिर्फ सजावट या प्रदर्शन के लिए नहीं हैं. अगर सिंधु जल समझौते को बहाल करने के सारे प्रयास विफल होते हैं, तो पाकिस्तान को परमाणु विकल्प पर विचार करना चाहिए.’
इसके साथ ही पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी कहा कि उनका देश भारत के इस फैसले को खारिज करता है और यह संधि पूरी तरह वैध और लागू है.
यह भी पढ़ें : ‘पहले हाथ में पकड़ाई बंदूक, अब बता रहे आतंकवादी’, PoK लीडर ने दुनिया के सामने पाकिस्तान आर्मी को किया बेनकाब
विदेश मंत्रालय का करारा जवाब
पाकिस्तानी धमकियों का करारा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सिंधु जल समझौते पर भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट और सुसंगत है. पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार दिए जा रहे समर्थन के विरोध में यह समझौता स्थगित रहेगा. पाकिस्तान को विश्वसनीयता और पूरी गंभीरता के साथ आतंकवाद को सह देना बंद करना होगा.’
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने वैदिक कालीन तक्षशिला पर फेरा सीमेंट! UNESCO भड़का, वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट से बाहर करने की दी चेतावनी
जापान ने भी पाकिस्तान को लगाई फटकार
रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आतंकवाद की फैक्टरी चलाने वाला पाकिस्तान इस मामले में खुद के बुने जाल में फंस चुका है. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उसे झटका लग रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने एक साझा बयान जारी कर पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की है और आतंकी पनाहगाहों को नष्ट करने की मांग की है.
संबंधित खबरें
NDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
27 mins ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
1 hr agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 hr agoLIVE: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में दुकान में लगी आग, 22 गाड़ियों ने बुझाई
2 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
3 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
10 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
12 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
13 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
16 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines