India Energy Week 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स नैचुरल गैस खपत को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक और सेक्टर जिसमें भारत विश्व में आगे बढ़ रहा है, वो है ग्रीन हाइड्रोजन का। पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (National Green hydrogen mission) 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देगा।
पीएम मोदी ने कहा कि एनर्जी सेक्टर को लेकर भारत की स्ट्रैटर्जी के 4 प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं। पहला- घरेलू अन्वेषण (Domestic Exploration) और प्रोडक्शन को बढ़ाना। दूसरा- सप्लाई का विविधीकरण (Diversification), तीसरा – बायोफ्यूल्स (Biofuels), एथेनॉल (Ethanol) कम्प्रेस्ड बायो गैस और सोलर जैसे अलटरनेटिव एनर्जी सोर्स (Alternative Energy Sources) का विस्तार और चौथा – इलेक्ट्रिक व्हीकल और हाइड्रोजन के जरिए डीकार्बोनाइजेशन।
और पढ़िए – भाजपा का आरोप, मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों को खरीदने की
पीएम मोदी बोले- भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि IMF की ओर से हाल ही में किए गए ग्रोथ प्रोजेक्शन से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। न तो महामारी और न ही युद्ध भारत को ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ बनने से रोक सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में करोड़ों लोगों की Quality of Life में बदलाव आया है। आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर middle class के स्तर तक पहुंच रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के विकास के क्षेत्र में भारत के पास अद्वितीय अवसर हैं। भारत ऊर्जा संसाधनों और ऊर्जा संक्रमण के विकास की प्रक्रियाओं के संबंध में मजबूती से खड़ा है; यह वास्तव में 21वीं सदी में राष्ट्र के लिए एक महान भविष्य का निर्माण करेगा।
महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद भारत ग्लोबल ब्राइट स्पॉट रहा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक global bright spot रहा है। External circumstances जो भी रहे, भारत ने internal resilience की वजह से हर चुनौती को पार किया। इसके पीछे multiple factors ने काम किया। पहला- Stable government दूसरा- Sustained reforms तीसरा- Grassroot पर Socio-Economic Empowerment।
पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन से भरा शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है।
और पढ़िए – मेयर का चुनाव आज, सिसोदिया बोले- सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करेंगे BJP पार्षद
पीएम मोदी ने भारत उर्जा सप्ताह का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 (India Energy Week 2023) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री तुमकुरु में HAL द्वारा बनाई गई एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री को देश को समर्पित करेंगे।
अपने कर्नाटक दौरे के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने रविवार को ने ट्वीट कर कहा ‘मैं कल (6 फरवरी को) कर्नाटक में रहूंगा। बेंगलुरु पहुंचने पर मैं इंडिया एनर्जी वीक 2023 में भाग लूंगा। इसके बाद मैं प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ करने और विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखने के लिए तुमकुरु जाऊंगा।’
दरअसल आज से आठ फरवरी तक बेंगलुरु में तीन दिवसीय इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद भारत के ऊर्जा ढांचे की बढ़ती ताकत को एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस के तौर पर विकसित करना और दिखाना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: PM मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, सैनिकों के साथ मनाएंग त्योहार
50 mins agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
10 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
13 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
14 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
16 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
18 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
20 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
21 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines