LRSAM: 400 किमी दूर बैठे दुश्मनों को तबाह कर देगी ये देसी मिसाइल, जानें 'बिजली' कैसे पड़ा नाम
Edited By Bhola Sharma

LRSAM
Edited By Bhola Sharma

LRSAM
LRSAM: रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। इस दिशा में भारत एक ऐसी देसी मिसाइल बना रहा है, जो 400 किमी दूर बैठे दुश्मन को पलक झपकते ही तबाह कर सकता है। यह लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) है। इसके जरिए हवा में दुश्मनों को विमान और मिसाइल को मार गिराया जा सकता है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल को जल्द रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की परियोजना से भारत को ऐसी सीमाओं से हवा में दुश्मन की संपत्ति को मार गिराने की स्वदेशी क्षमताओं वाली सेनाओं के एक विशिष्ट समूह का हिस्सा बनने में मदद मिलेगी।
India developing its own 400 km class Long-Range Surface to Air Missile air defence system
Read @ANI Story | https://t.co/SA1ZB9avFE#India #AirDefenceSystem pic.twitter.com/qvHJc3PW7j
— ANI Digital (@ani_digital) July 26, 2023
भारत की सैन्य अनुसंधान एजेंसी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मिसाइल को डिजाइन किया है। इसे इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रुप से डिजाइन और डेवलप किया गया है। इसे इजराइल में बराक 8 मिसाइल भी कहा जाता है। जिसका हिब्रू में अर्थ होता है बिजली गिरना।
इस मिसाइल से नेवी की ताकत में इजाफा होगा और इसकी तैनाती पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर की जाएगी। डीआरडीओ ने जमीन-आधारित और युद्धपोत-आधारित दोनों प्रणालियों के लिए वायु रक्षा हथियार विकसित करने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: