India Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 95 नए केस, 2 की मौत

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19
विज्ञापन

India Corona Update: भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है।

24 घंटे में कोरोना के 95 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 95 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से दो व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 92 नए केस सामने आए थे। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 3 की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisment

देश में आज बढ़े कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (22 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 95 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 2 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान देश में 95 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1,786 से घटकर 1,784 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,93,766 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 766 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 082 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 900 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 784
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 766
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 60 हजार 082
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 900

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ