India Corona Update: देश में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, चार महीने बाद इतने कम आए नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

India Corona Update : भारत में वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) के मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी तेजी दर्ज की गई थी। लेकिन एकबार फिर इस पर काबू होता नजर आ रहा है। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 100 से भी कम नए मामले सामने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 92 नए केस सामने आए हैं। करीब चार महीने बाद देश में कोरोना के इतन कम नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 14 फरवरी को देश में एक दिन में कोरोना के 74 नए मामले आए थे। अच्छी बात ये है कि इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह किसी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 140 नए केस सामने आए थे। इस दौरान तीन लोगों की जानें गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 48 की गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (12 June 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 92 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से किसी की मौत की खबर नहीं है। इनमें एक वे लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 192 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2,450 से घटकर 2,350 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 100 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 880 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 44 लाख 58 हजार 639 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 891 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
अभी कुल एक्टिव केस- 2 हजार 350
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 92 हजार 880
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 58 हजार 639
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 891
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.