हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से की मुलाकात

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को दिल्ली में ईरान के राजदूत से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खामेनेई की मौत पर एक शोक संदेश पर साइन किए.

विज्ञापन
इजरायल-US हमलों में खामेनेई की मौत पर लखनऊ में शोक जताने के दौरान एक युवा लड़की उनका पोस्टर पकड़े हुए है.

भारत ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त किया है. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को दिल्ली में ईरान के राजदूत से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खामेनेई की मौत पर एक शोक संदेश पर साइन किए. बता दें, खामेनेई की मौत रविवार को तेहरान में US-इजराइल के हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद हुई थी.

बता दें, पिछले चार दिनों से खामेनेई की मौत पर भारत सरकार ने चुप्पी साधी हुई थी. विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार के इस रुख को लेकर निशाना भी साधा था. विपक्ष ईरान के साथ भारत के पुराने रिश्तों की ओर इशारा करते हुए इसकी मांग कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाद में मिडिल-ईस्ट की स्थिति पर अपनी चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि भारत ने हमेशा ऐसे विवादों का समाधान निकालने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की मांग की है.

यह भी पढ़ें : खामेनेई की मौत पर भारत की ‘चुप्पी’… क्या है मोदी सरकार की कूटनीति? जानिए इसके पीछे के मायने

विज्ञापन

भारत ने खामेनेई की मौत पर G7 डेमोक्रेसी जैसा रुख अपनाया हुआ था, जिनमें से किसी भी देश ने शोक संदेश जारी नहीं किया था.

एक वक्त भारत अपना 13 फीसदी तेल ईरान से खरीदता था. इसके साथ ही ईरान के साथ खूब व्यापार भी करता था. यह ईरान पर US बैन लगने के बाद तेजी से कम हो गया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ईरान की सड़कों पर एक साथ उठीं 165 अर्थियां, पूरे देश में मातम, हर आंख नम

बता दें, पिछले पांच दिनों से मिडिल ईस्ट में जंग जारी है. अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर शनिवार को हमला कर दिया था. तेहरान पर हमला करते हुए कई अहम इमारतों को तबाह कर दिया गया था. इन हमलों में खामेनेई समेत ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जंग में ईरान में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola