हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नहीं मिली जगह तो खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ विपक्ष का 'मॉक ट्रायल'

INDIA Bloc Mock Parliament : होटल और मैदान में अनुमति न मिलने के बाद विपक्षी गठबंधन अब कांग्रेस अध्यक्ष के घर लगाएगा प्रतीकात्मक संसद. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक ‘महाभियोग’ की तैयारी, राहुल गांधी देंगे अंतिम भाषण. वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले आम लोग भी रखेंगे अपनी बात.

विज्ञापन
सार्वजनिक जगहों पर कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बाद विपक्ष ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर 'मॉक पार्लियामेंट' आयोजित करने का फैसला किया है. (Photo-ANI)

INDIA Bloc Mock Parliament: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) ने अपनी राजनीतिक मुहिम तेज कर दी है. सार्वजनिक जगहों पर कार्यक्रम की अनुमति न मिलने के बाद विपक्ष ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित करने का फैसला किया है. दोपहर 3:30 बजे शुरू होने वाले इस सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से ‘महाभियोग’ प्रस्ताव लाया जाएगा. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगी. सत्र की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद अन्य नेता चर्चा में भाग लेंगे. वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सत्र का समापन भाषण देंगे.

होटल और रामलीला मैदान में नहीं मिली इजाजत

विपक्ष का आरोप है कि पहले उन्हें अशोका होटल और उसके बाद रामलीला मैदान में इस सत्र के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार उनके राजनीतिक अभियान को रोकने की कोशिश कर रही है. हालांकि, विपक्ष 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी विरोध रैली करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

जजों ने किया शामिल होने से इनकार

शुरुआती योजना में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों और वरिष्ठ कानूनविदों को इसमें शामिल करने की बात थी, लेकिन एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के अनुसार, कम से कम पांच पूर्व जजों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

वोटर लिस्ट से कटे नाम वाले लोग भी रखेंगे बात

इस सत्र में केवल विपक्षी सांसद ही नहीं, बल्कि सिविल सोसाइटी के लोग, छात्र नेता और वे आम मतदाता भी शामिल होंगे जिनके नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से कथित तौर पर हटा दिए गए हैं. वे सीधे मंच से अपनी आपबीती साझा करेंगे. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त चुनावी नियमों और लोकतांत्रिक सुरक्षा उपायों को कमजोर कर रहे हैं. विपक्षी दल पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें पद से हटाने और 2023 के चुनाव आयुक्त संरक्षण कानून को वापस लेने की मांग कर चुके हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola