Lok Sabha Election 2024 I.N.D.I.A. Bloc Meeting Postponed: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और राजनीतिक दलों का फोकस अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर है। विपक्षी दलों ने इसे लेकर I.N.D.I.A (इंडिया) नामक गठबंधन बनाया था जिसकी अगुवाई कांग्रेस कर रही है। बुधवार को इस गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कई बड़े विपक्षी नेता इसमें शामिल होने से कतरा रहे हैं। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। वहीं आज यानी मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव का रुख भी ऐसा ही देखने को मिला है।
सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को बताया कि अखिलेश यादव की इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि नीतीश कुमार की भी इस बैठक में गैरहाजिर रहने की संभावना है। विपक्षी नेताओं का यह रुख इस ओर संकेत कर रहा है कि उनके गठबंधन में दरार बढ़ी है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान की विधानसभा में इस बार सिर्फ 20 महिला विधायक; 2 दशक की सबसे कम भागीदारी
कांग्रेस की हार को माना जा रहा कारण
इसके पीछे का कारण पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस की बुरी हार को माना जा रहा है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जरूर बेहतरीन जीत दर्ज की है। लेकिन, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। मिजोरम में भी पार्टी केवल एक सीट पर ही सिमट गई जहां 2018 के विधानसभा चुनाव में उसे पांच सीटें मिली थीं।
ये भी पढ़ें: ‘जनता ने मोदी है तो मुमकिन है पर लगाई मुहर’, नीतीश के सांसद ने तारीफों के बांधे पुल
क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज करने का आरोप
बिहार में संसदीय मामलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी कांग्रेस पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि वह क्षेत्रीय पार्टियों को नजरअंदाज कर रही है। विजय कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि इसकी कोई खास जरूरत नहीं है। चौधरी ने कहा कि जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय झा बैठक में शिरकत करेंगे।
ये भी पढ़ें: मिजोरम में बीजेपी का यह उम्मीदवार वोट को तरसा, 100 लोगों ने भी नहीं जताया भरोसा
आम चुनावों के लिए बने सही रणनीति
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है और कांग्रेस को तीन बड़े राज्यों में आए परिणामों से सबक लेना चाहिए। चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को अब सही रणनीति बनाने की जरूरत है। नीतीश कुमार का मॉडल एकजुट होकर लड़ने का है और अगर इस मॉडल पर काम किया जाता है तो जीत हासिल करना असंभव नहीं होगा।
बनर्जी ने कहा- बैठक की जानकारी ही नहीं
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि मुझे इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी इसलिए मैंने उत्तरी बंगाल में एक कार्यक्रम में जाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझे बैठक की जानकारी होती तो मैं अपना कार्यक्रम बदल सकती थी। वहीं, टीएमसी की ओर से कोई और नेता इंडिया की बैठक में शामिल होगा या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया था। अब यह बैठक की स्थगित कर दी गई है।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines