---विज्ञापन---

मिजोरम में बीजेपी का यह उम्‍मीदवार वोट को तरसा, 100 लोगों ने भी नहीं जताया भरोसा

Assembly Election Result: देश के तीन राज्यों में सरकार बनाने जा रही भाजपा के कई उम्मीदवारों को मिजोरम में 100 वोट भी नहीं मिले। ऐसे में कई प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

Mizoram Election Result 2023: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। 5 में से 3 राज्यों में भाजपा बहुमत हासिल करने में सफल रही है। 3 दिसंबर को जारी हुए नतीजों के अनुसार भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में सफल रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। वहीं कल जारी हुए मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 27 सीटें जीतीं हैं। ऐसे में यहां जोरम पीपुल्स मुवमेंट की सरकार बनने जा रही है। वहीं पार्टी के नेता लालदुहोमा सीएम पद की शपथ लेंगे।

भाजपा उम्मीदवार को मिले 97 वोट

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की वोटिंग से जुड़े कई रोचक आंकड़े सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक आकंड़ा सैतुअल जिले में चालफिलह सीट का है। यहां से भाजपा उम्मीदवार जोनंटलुआंगा के अलावा ZPM के लालबियाकजमा, MNF से के लालहमंगइहा और कांग्रेस से वन्नेइथंगा चुनाव मैदान में थे।

---विज्ञापन---

इस सीट से ZPM के लालबियाकजमा 1833 मतों से जीत हासिल की। लालबियाकजमा को चुनाव में 6637 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी मिजो फ्रंट के लालहमंगइहा को 4804 मत मिले। कांग्रेस के वन्नेइथंगा को 3731 वोट मिले। लेकिन 5 में से 3 राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा के उम्मीदवार जोनंटलुआंगा को सिर्फ 97 वोट मिले। वे शतक का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

---विज्ञापन---

सीएम जोरामथंगा भी हार गए चुनाव

बता दें कि 40 सदस्यीय सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में जोरम पीपुल्स मुवमेंट ने 27 सीटें जीतकर अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 10, भाजपा को 2 और 1 सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। सबसे बड़ा उलटफेर आइजोल-1 सीट पर हुआ। यहां से सीएम जोरामथंगा मैदान में थे उन्हें जोरम मुवमेंट के उम्मीदवार ललथनसंगा ने 2 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2023 12:24 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola