राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA ब्लॉक’ की एक अहम बैठक हुई. करीब तीन घंटे चली इस बैठक में 20 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेताओं के सुझावों पर विचार करने के बाद विपक्ष ने चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की है. 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला जाएगा और डीएम (DM) कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे. इसमें आम नागरिक, युवा, INDIA गठबंधन के कार्यकर्ता, एनजीओ और सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे.
यह भी पढ़ें : ‘हम जाएंगे इटावा-सैफई…’, अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से भड़की उत्तर प्रदेश कांग्रेस
6 अक्तूबर को INDIA गठबंधन के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक पैदल मार्च करेंगे. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल देश की राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगेगा और उनके सामने अपनी बात रखेगा. खड़गे ने साफ किया कि विपक्ष लोकतंत्र और संस्थाओं की निष्पक्षता की रक्षा के लिए अब सीधे सड़क पर उतरने जा रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में पांच बड़ी संयुक्त रैलियां आयोजित करने का भी फैसला किया है.
चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली : खड़गे
बैठक का मुख्य फोकस स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करने पर रहा. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. खड़गे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कठपुतली की तरह काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ECI के साथ ‘गुड़िया के खेल’ जैसा बर्ताव कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रवैये को लेकर भारी नाराजगी है.
पूरा विपक्ष पूरी तरह एकजुट: ममता बनर्जी
INDIA ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पूरा विपक्ष पूरी तरह एकजुट है. ममता के इस बयान पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मेज थपथपाकर उनकी बात का जोरदार समर्थन किया. इसके बाद जब राहुल गांधी से बोलने का आग्रह किया गया, तो पहले उन्होंने खड़गे से कहा कि आपका बोलना ही काफी है. इस पर खड़गे ने स्पष्ट किया कि आप नेता प्रतिपक्ष (LoP) हैं, इसलिए आपकी बात का एक अलग और बड़ा महत्व है.
हम देश में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे: राहुल गांधी
खड़गे के कहने पर राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक और अच्छी रही. आज देश में बीजेपी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मिलकर लोकतंत्र पर सीधा हमला कर रहे हैं. इन लोगों ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया है और हम इसे कतई चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे.’
राहुल गांधी ने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे यह पक्का करेंगे कि देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को सजा मिले. उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बहुत बड़ा है. हमारा गठबंधन पूरी मजबूती से खड़ा है और हम देश में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे. इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में वोट चोरी हुई है. दोनों नेताओं ने निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
यह भी पढ़ें : बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
संबंधित खबरें
LIVE: आज 3 देशों में लगे भूकंप के झटके, 4 से 5 के बीच रही तीव्रता
10 mins agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
23 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
27 mins ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
10 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
11 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
12 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines