I.N.D.I.A बैठक में शामिल होंगी ये 27 पार्टियां, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Edited By Pushpendra Sharma

india alliance meeting mumbai 27 parties list
Edited By Pushpendra Sharma

india alliance meeting mumbai 27 parties list
INDIA Alliance Parties List: रमन झा, मनोज पांडेय: विपक्षी अलायंस I.N.D.I.A की तीसरी मीटिंग गुरुवार से मुंबई में होने जा रही है। दो दिवसीय इस मीटिंग में कई बड़े फैसले होने के संकेत मिल रहे हैं। इस मीटिंग में जहां इंडिया अलायंस का लोगो जारी किया जाएगा तो वहीं संयोजक जैसे पद की भी घोषणा की जा सकती है। इस मीटिंग के लिए मुंबई का ग्रैंड हयात और उसके आसपास के होटल बुक किए गए हैं। हालांकि अलायंस ने दावा किया है कि इसमें 28 पार्टियां शामिल हो चुकी हैं, लेकिन स्वेतकारी कामगार संघ ने कहा है कि हमने गठबंधन से संपर्क नहीं साधा है।
जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को गठबंधन की बैठक के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी होटल ग्रैंड हयात से पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। मुंबई में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में होने वाले कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी हिस्सा लेंगी।
मुंबई पहुंचे सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा- “पटना बैठक के दौरान हम सभी ने एक साथ लड़ने और बीजेपी को हराने के अपने साझा संकल्प की घोषणा की, बेंगलुरु एक कदम आगे था। इंडिया नाम के साथ एक गठबंधन बनाया गया। अब मुंबई बैठक भी एक कदम आगे होना चाहिए। हमें बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों को एकजुट करना होगा।”
#WATCH | Maharashtra: Congress leader Sanjay Nirupam on ‘INDIA’ alliance meeting to be held in Mumbai.
"When our first meeting was held in Patna, we were not aware of the details and what will be the name of the alliance. There were 16 parties there (in Patna), in the Bengaluru… pic.twitter.com/GT13Cz8F37
— ANI (@ANI) August 30, 2023
गठबंधन की बैठक पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा- “जब हमारी पहली बैठक पटना में हुई थी, तो हमें विस्तृत जानकारी नहीं थी कि गठबंधन का नाम क्या होगा। पटना में 16 पार्टियां थीं, बेंगलुरु बैठक में यह संख्या बढ़कर 26 हो गई और अब हमारे पास 28 पार्टियां हैं। धीरे-धीरे बीजेपी के साथ वाली सभी पार्टियां इस भारतीय गठबंधन के तहत आ जाएंगी।”
वहीं इंडिया गठबंधन के साथ जाने पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बयान सामने आया है। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को INDIA गठबंधन की ओर से न्योता आने की खबरें चर्चा में रहीं। इस पर संगरूर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह उसके साथ गठबंधन करेंगे, जिसके साथ पंजाब का भला हो। जो इंडिया लेवल पर गठबंधन बना रहा है, उन्होंने कभी पंजाब के साथ भला नहीं किया। खास तौर पर कांग्रेस ने कभी नहीं किया। बादल ने कहा आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल के पास आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बहुत से विकल्प हैं। अभी हम विचार कर रहे हैं कि किसके साथ जाना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: