स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: लाल किले की सुरक्षा में 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, पीएम के भाषण के दौरान छतों पर होंगे पतंग कैचर

lal quila
विज्ञापन

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 के मद्देनजर लाल किले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार  लाल किले के आसपास 10000 से अधिक बलों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चेहरे से पहचान करने वाले एक हजार से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा हमने पिछले दो से तीन महीनों में डोर-टू-डोर सत्यापन और आतंकवाद विरोधी अभ्यास सहित कई जांच की हैं।

विज्ञापन

कल लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उस समय आसपास 400 से ज्यादा पतंगबाजों और पतंग पकड़ने वालों को तैनात किया गया है।

7 हजार लोग आएंगे समारोह में 

उम्मीद है कि 15 अगस्त को यहां करीब सात हजार लोग कार्यक्रम में जुटेंगे। बता दें कि दिल्ली में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 पहले ही लगा दी गई थी। 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच लाल किले पर कार्यक्रम समाप्त होने तक कोई भी पतंग, गुब्बारा उड़ाता हुआ पाया गया तो उसे कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ