Independence Day: Mi-17 हेलिकॉप्टर पर फहराया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा, PM बोले- 'ये रोने का समय नहीं

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत सुरक्षा के क्षेत्र में और भी ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। लाल किले पर ऑपरेशन सिंदूर का झंडा Mi-17 हेलिकॉप्टर पर फहराया गया।

Independence Day

Photo Credit- X

विज्ञापन

Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर बात की। लाल किले पर Mi-17 हेलिकॉप्टर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा फहराया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का काम जारी है। पीएम मोदी ने कहा कि हम समुद्र मंथन की तरफ जा रहे हैं। नेशनल डीप वाट मिशन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन गगनयान की तैयारी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने का काम कर रहा है।

कोई हमें उलझा नहीं पाएगा- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मैं बड़े अनुभव के साथ यह कहता हूं। किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए, अपनी ऊर्जा हमें खर्च नहीं करनी चाहिए। है। हमें पूरी ऊर्जा के साथ हमारी लकीर को लंबा करना है। अगर हम ऐसा करेंगे तो दुनिया हमारी ताकत का लोहा मानेगी।’ पीएम ने कहा कि ‘जब वैश्विक स्थिति में आर्थिक स्वार्थ हर दिन बढ़ता जा रहा है, ऐसे वक्त की मांग है कि हम रोने न बैठें। अगर हम वह रास्ता अपनाएंगे तो कोई भी स्वार्थ हमें उलझा नहीं पाएगा।’

Advertisment

‘घुसपैठिए देश के युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘High-Power Demography Mission’ का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि ‘मैं देश को एक चिंता, एक चुनौती से आगाह करना चाहता हूं। एक सोची-समझी साजिश के तहत, देश की जनसांख्यिकी बदली जा रही है। नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं।’ PM ने कहा कि ‘घुसपैठिए मेरे देश के युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं।’

पीएम ने कहा कि ‘घुसपैठिए मेरे देश की बहनों-बेटियों को निशाना बना रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये घुसपैठिए भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह करके उनकी जमीन हड़प रहे हैं। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ