हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्रिकेट दीवानों के लिए खुशखबरी; IND vs PAK हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए चलेंगी दो स्पेशल वंदे भारत ट्रेन

विज्ञापन

Two Special Vande Bharat Trains For IND vs PAK Match : क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच शुरू होते ही हर तरफ क्रिकेट प्रेमियों का खुमार देखने को मिल रहा है, शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, वर्ल्ड कप मैच में भिड़ने जा रही हैं। इस मैच को देखने अहमदाबाद जाने वाले क्रिकेट के दीवानों के लिए, पश्चिम रेलवे ने 2 विशेष ट्रेन दौड़ाने का फैसला किया है। भारतीय रेल इतिहास में यह पहली बार होगा, जब रेलवे ने विशेष वंदे भारत ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें – राजधानी दिल्ली में आज से बिगड़ सकते हैं वायु प्रदूषण के हालात, 200 पार जा सकता है AQI

बता दें कि 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 32 हजार लोगों की है। मैच शुरू होने के दो दिन पहले ही सभी टिकट बिक चुके हैं। मुंबई से अहमदाबाद के दौरान क्रिकेट मैच से एक दिन पहले और मैच के दिन तड़के, यह दोनों ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगी।

क्रिकेट दीवानों के लिए चली विशेष ट्रेन 

क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार पहली ट्रेन, 13 अक्टूबर रात 10 बजे मुंबई से अहमदाबाद के लिए निकलेगी और अगली सुबह 14 अक्टूबर को सुबह 6 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन मैच के दिन 14 अक्टूबर को सुबह 5 बजे मुंबई से निकलेगी और दोपहर 12 बजे यानी मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले अहमदाबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दोनों ट्रेन, सभी आवश्यक स्टेशनों पर रूकेंगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें