BMW से लेकर लेम्बोर्गिनी, जगुआर तक 12 शानदार गाड़ियां हैं ठग सुकेश के पास, अब होगी नीलामी

Conman Sukesh Chandrashekhar Vehicles: सुकेश चंद्रशेखर के पास गाड़ियों का एक बेहतरीन केलेक्शन था। उसकी हर एक गाड़ी की कीमत लाखों से शुरू होकर करोड़ों तक जाती है।

image (32)

Conman Sukesh Chandrashekhar Vehicles: बेंगलुरु में अगले हफ्ते आयकर विभाग जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की महंगी लक्जरी गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। निमाली की ये कार्यवाही सुकेश पर कई संस्थानों के बकाया पैसे को वसूलने के लिए एक बड़ी कोशिश है। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर की इन गाड़ियों की निलामी 28 नवंबर को होगी। इसमे 11 और एक बाइक शामिल है। ये सभी गाड़ियां आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े मामले में जब्त की थी। सुकेश चंद्रशेखर के पास गाड़ियों का एक बेहतरीन केलेक्शन था। उसकी हर एक गाड़ी की कीमत लाखों से शुरू होकर करोड़ों तक जाती है।

विज्ञापन

सुकेश का शानदार कार कलेक्शन

सुकेश की कार केलेक्शन में BMW M5 (18.79 लाख), टोयोटा प्राडो (22.50 लाख), रेंज रोवर (44.43 लाख), लेम्बोर्गिनी (38.52 लाख), जगुआर XKR कूप (31.01 लाख), रोल्स रॉयस (1.74 करोड़), बेंटले (83.35 लाख) , इनोवा क्रिस्टा (11.89 लाख), टोयोटा फॉर्च्यूनर (15.31), निसान टीना (2.03 करोड़), पोर्शे (5.08 लाख) और स्पोर्ट्स क्रूजर बाइक- डुकाटी डायवेल शामिल हैं।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

आयकर विभाग ने जब्त की थी गाड़ियां

आयकर विभाग ने केरल और तमिलनाडु समेत देश के विभिन्न हिस्सों से इन गाड़ियों को जब्त किया। आयकर विभाग सुकेश की इन सभी गाड़ियों की नीलामी करेगा। इन गाड़ियों की 28 नवंबर को बेंगलुरु में ई-नीलामी की जाएगी। इन वाहनों को निरीक्षण के लिए शुक्रवार तक केंद्रीय राजस्व भवन में रखा गया है।

विज्ञापन

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सुकेश

जानकारी के मुताबिक, सुकेश पर अलग-अलग सरकारी संस्थानों के करीब 308.48 करोड़ रुपये बकाया है। इसी सिलसिले में आयकर विभाग ने सुकेश के यहां छापेमारी की थी। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर 200 करोड़ रुपये की उगाही और धन शोधन मामले का केस चल रहा है। धन शोधन मामले में ईडी की तरफ से चन्द्रशेखर के खिलाफ जांच की जा रही है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ