Kerala Train Fire: कन्नूर में सिरफिरे युवक ने यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगाई आग, एक बोगी जलकर राख; आरोपी अरेस्ट

Kerala News, Kannur News, Kerala Train Fire, Kerala Hindi News
विज्ञापन

Kerala Train Fire: केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में एक शख्स ने आग लगा दी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी जान को खतरा नहीं पहुंचा, हालांकि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान था। इसी के कारण उसके वारदात को अंजाम दे डाला।

रेलवे ने दी ये जानकारी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कन्नूर रेलवे स्टेशन पर अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई। इसे कन्नूर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Advertisment

इधर, केरल पुलिस ने बताया कि कन्नूर रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन के डिब्बे में आग लगाने वाले आरोपी प्रसूनजीत को हिरासत में ले लिया गया है। मानसिक आघात के कारण उसने ट्रेन के डिब्बे में आग लगा दी। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

कन्नूर आरपीएफ डीआईजी बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण

कन्नूर आरपीएफ के डीआईजी संतोष एन चंद्रन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम राज्य पुलिस की पूरी सहायता कर रहे हैं। हमारे अधिकारी यहां डेरा डाले हुए हैं। जांच के दौरान मामले की तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य विभाग भी जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ