IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसके कारण देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली है। कुछ राज्यों में बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से दोपहर में रोज दिल्ली में बारिश हो रही है। इससे राजधानी के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। आज दिल्ली के कुछ इलाकें में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती हैं।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
बात करें दिल्ली के पड़ोसी पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की तो यहां अभी लोगों को भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ जिलों में अगले दो दिनों के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं मैदानी राज्य राजस्थान में भी भारी बारिश के कारण हालात खराब है। अगले कुछ दिनों में यहां भी राहत की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से कोटा, भरतपुर, जयपुर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।
एमपी-यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर
मध्यप्रदेश में भी मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को भी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। 6 से ज्यादा बांधों के गेट खोले गए हैं। वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। यूपी में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के झांसी, ललितपुर और महोबा में बिजली गिरने से मंगलवार को 3 किसानों की मौत हो गई।
ओडिशा में 2 हजार लोगों का रेस्क्यू
उधर पूर्वी राज्य ओडिशा में मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश हुई। एनडीआरएफ की टीमों ने 2 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। ओडिशा के मलकानगिरी, गंजाम और कोरापुट जिलों में कई सड़कें पानी में बह गईं।
ये भी पढ़ेंः ठंड ने दी दस्तक! मानसून की बारिश बनी आफत; आज 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, देखें IMD का अपडेट
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में AAP ने 20 और उम्मीदवारों का ऐलान किया, बीजेपी-कांग्रेस के बागियों को भी टिकट
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 hr agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
3 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
4 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
6 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines