---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR का मौसम कूल-कूल; कब बरसेंगे बादल और कहां चलेगी Heat Wave? पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

IMD Latest Weather Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिन राजधानी का मौसम खराब रहने का अलर्ट दिया है। बाकी देश में लोग हीट वेव से परेशान रहेंगे। आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिन पूरे देश में मौसम कैसा रहेगा और कहां बारिश होगी, कहां भीषण गर्मी पड़ेगी?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल बना हुआ है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 मई तक राजधानी का मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

10 से 12 मई के बीच बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने दिया है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के करीब रह सकता है। ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। बुधवार रात को हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया था। कमरों के अंदर गर्मी तो बाहर आने पर लोगों को ठंडक महसूस हुई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

15 मई तक खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल से दिल्ली-NCR का मौसम करवट बदल सकता है। कल राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 27 रह सकता है। 11 मई को राजधानी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

12 मई को भी गर्मी से राहत मिल सकती है। बादल छाए रहेंगे और 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं। 12 को तापमान में गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 रहने की संभावना है। 13 से 15 मई के बीच मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह-शाम बादल छाए रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश के किस-किस राज्य में बरसेंगे बादल?

छत्तीसगढ़ में आज सुबह मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में भी मौसम ने यूटर्न लिया। भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में बौछारें पड़ी। अरब सागर से नमी से भरी हवाएं उठने से मौसम का मिजाज बदला है। आज पूरे प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बीते दिन मौसम बदला और कई शहरों में रुक-रुक कर बादल बरसते रहे। मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि झारखंड में 14 मई तक हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के कई जिलों में अगले 5 दिन गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। प्री-मानसून का असर देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कहां-कहां हीट वेव चलने की संभावना?

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और केरल में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई शहरों में Heat Wave चलते रहने का अलर्ट दिया है। अगले 2 दिन में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीते दिन प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

10 मई की रात से मौसम करवट बदल सकता है। 11 मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन हीट वेव 2 दिन परेशान करेगी। केरल में भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोझिकोड जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट दिया है। तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

First published on: May 09, 2024 09:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola