IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच फिर पलटी मारेगा मौसम; दिन में बढ़ेगा पारा, जान लें ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि अभी दिन के समय पारा ऊपर जाएगा। जिसके कारण गर्मी बढ़ेगी। वहीं, रात के समय तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Weather Update, Indian Meteorological Department

दिल्ली में अभी ठंड तेज होने के आसार नहीं। फोटो क्रेडिट-एएनआई

विज्ञापन

Delhi NCR Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सोमवार को बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में चेंज आ गया था। लोगों को तापमान कम होने के कारण सर्दी का अहसास हो रहा था। लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दिन के समय तापमान बढ़ेगा। जिससे सर्दी का असर कम होगा। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हवाओं की दिशा भी अब उत्तर की ओर होगी। पहले प्रवाह उत्तर पश्चिम से था। शुक्रवार से दिन और रात का पारा बढ़ेगा।

विज्ञानियों की ओर से बताया गया है कि अचानक बढ़ी ठंड से लोगों को तापमान बढ़ने के बाद कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले 6 दिन तक तापमान अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम 17 डिग्री तापमान रह सकता है। दिन के समय धूप निकलेगी और आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। लोगों को सुहावने मौसम का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

बताया गया है कि उत्तर पश्चिम इलाकों में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 22 अक्टूबर से यह देश के उत्तरी इलाकों में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा होगा। लोगों को पूरी तरह से ठंड का अहसास होगा। गर्म कपड़ों की जरूरत होगी।

मछुआरों को सलाह-समंदर के ज्यादा अंदर न जाएं

केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मीडियम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में जताई गई है। तमिलनाडु, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट या हल्की बारिश की संभावना 21 अक्टूबर को मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप, दक्षिण पूर्व अरब सागर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समंदर के अधिक अंदर न जाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ