UP-Bihar IMD Latest Weather Update: दिसंबर खत्म होने के साथ-साथ मैदानी इलाकों में सर्दी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते दिन यूपी-बिहार के कई शहरों में हल्की बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान काफी तेजी से लुढ़क गया है। वहीं आज यूपी के कुछ शहरों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा बिहार के 5 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान?
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में घने कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। इस लिस्ट में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़ बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और संभल समेत 32 जिलों के नाम शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों आज इन जिलों में बादल के साथ घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: उत्तर भारत में छाया कोहरा, इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
कई शहरों में बारिश के आसार
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर, झांसी और प्रयागराज समेत कई शहरों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इन शहरों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा। वहीं 26 और 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्जन, ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान यूपी के कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार के 5 जिलों में भी मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण का नाम शामिल है। इन शहरों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। बीते दिन सबसे कम तापमान समस्तीपुर (06.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था। बिहार के बारी शहरों में मौसम में ठंड का कहर जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- Santa Claus Dress हमेशा लाल और सफेद क्यों? Coca Cola से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
28 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines