IMD Monsoon Weather Update: पूरे देश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि जुलाई के अधिकांश दिनों में राजधानी दिल्ली में न के बराबर बारिश हुई। जुलाई के पहले सप्ताह को छोड़ दे पूरा महीना सूखा ही निकला। जुलाई में बारिश नहीं होने से लोग चिपचिप वाली गर्मी यानी उमस से बेहाल दिखे। शनिवार को भी राजधानी के कई क्षेत्रों में बारिश हुई लेकिन उमस अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश ही रिकाॅर्ड हुई है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी नहीं है, इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने अगस्त में राजधानी के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अगस्त में दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है।
यूपी के कई जिलों में बाढ़ के हालात
बात करें दिल्ली के पड़ोसी राज्यों की तो उत्तरप्रदेश में तेज बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लखीमपुर खीरी में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 350 से अधिक गांव पानी में डूबे हैं। ललितपुर में बारिश से गोविंद सागर बांध के 4 गेट खोलने पड़े। गेट खोलने से आसपास के इलाके जलमग्न हो गए।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर
उत्तराखंड और यूपी में बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के टिहरी में लैंडस्लाइड के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से ही अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। मानसून के कारण राज्य को अब तक 410 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
पुणे में एक सप्ताह में 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश से 26 साल के शख्स की मौत हो गई। पुणे में इस सप्ताह अब तक 6 लोगों की मौत बारिश के कारण हो चुकी है। शनिवार को नवी मुंबई में एक इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः घर डूबे, रेल पटरियां डूबीं, सड़क पर फंसी जिंदगी तो बचाव में उतरी सेना, मुंबई-पुणे में आफत की बारिश
आज इन राज्यों में बारिश के आसार
इस बीच मौसम विभाग ने आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, बंगाल और नाॅर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines