Delhi-NCR में आने से पहले कहां अटक गया मानसून? इस वजह से Monsoon की स्‍पीड हुई स्‍लो, जानें कब होगी बार‍िश

IMD Monsoon Update: भीषण गर्मी के बीच सभी लोगों को बारिश का इंतजार है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जानकारी के अनुसार गर्म हवाओं ने मानसून की गति रोक रखी है।

IMD Monsoon Update Weather Forecast

देश में कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन

IMD Monsoon Update: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू के कारण आम आदमी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर पेड़ों के नीचे खड़े होकर लू से बचने की कोशिश करते नजर आते हैं। यूपी, हरियाणा और पंजाब में भयंकर लू आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। तो दूसरी ओर सिक्किम में बाढ़ से कई रास्ते बंद हो गए हें। वहीं भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद हो गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। वहीं नेशनल हाईवे नंबर 10 को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि सिक्किम में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। फिलहाल भूस्खलन की घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बंद हुए रास्तों से मलबा हटाया जा रहा है। फिलहाल आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। वहीं भीषण गर्मी के बाद अब पूरे उत्तर भारत को मानसून का इंतजार है। आईएमडी के अनुसार 27 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून आ सकता है। गुरुवार को अधिकांश जगहों पर तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल छाए रह सकते हैं।

गर्म हवाओं ने बढ़ाया मानसून का इंतजार

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मानसून के ओडिशा और आंध्रप्रदेश तक पहुंच सकता है। वहीं बंगाल की खाड़ी में फिलहाल मानसून कमजोर है और अभी उसके आगे बढ़ने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम वैज्ञनिकों ने बताया कि कमजोर मानसून के पीछे उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं हैं। यहीं गर्म हवाएं उत्तर और मध्य भारत में गर्मी बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 8-10 दिनों में मानसून बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक, यूपी में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ