Monsoon Rain 30 Days Report Card: 50 से 60 की स्पीड से हवाएं चलीं। रेमल चक्रवात में पश्चिम बंगाल में तबाही मचाई। असम में भारी बारिश से बाढ़ तक आ गई। 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 15 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। नदियों पर बने पुल तक ढह गए, बावजूद इसके मानसून के आने और मानूसन में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी गलत साबित हो गई कि इस बार 100 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होगी।
मानसून ने लोगों और किसानों की उम्मीदें तोड़ दीं, क्योंकि मानसून ने दक्षिण पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों में समय से पहले एंट्री की, लेकिन नॉर्थ इंडिया को अभी तक मानसून का इंतजार करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी की चपेट में आने से आए दिन लोग दम तोड़ रहे हैं। किसानों की फसलें सूखी पड़ी हैं। राजधानी समेत कई शहरों का तापमान 45 से 50 के बीच चल रहा है। बावजूद इसके एक महीने में मानसून की बारिश के जो आंकड़े दर्ज हुए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:हां, 30 लाख देकर पेपर लिया, रटवाया गया…NEET Paper Leak की खुलने लगीं परतें, पढ़ें आरोपियों का कबूलनामा
18 जून तक 18 प्रतिशत कम बरसा मानसून
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मानसून ने 19 मई को अंडमान निकोबाद और 30 मई को केरल में दस्तक दे दी थी, लेकिन 18 जून तक बारिश का रिकॉर्ड देखा जाए तो 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सिर्फ 64.5 मिलीमीटर पानी गिरा, जबकि 86.7 मिलीमीटर पानी गिर जाना चाहिए था। दक्षिण भारत में जहां 15 प्रतिशत ज्यादा पानी बरसा, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई।
उत्तर-पश्चिम भारत में सिर्फ 10.8 मिलीमीटर बादल बरसे, जबकि 36.4 मिलीमीटर पानी बरस जाना चाहिए था। पूर्वोत्तर भारत में 183.5 मिलीमीटर पानी बरसना चाहिए था, लेकिन 168.5 मिलीमीटर पानी बरसा है। दक्षिण भारत में सामान्यत: 98 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 15 प्रतिशत ज्यादा 112.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
यह भी पढ़ें:23000 फीट ऊंचाई और घना कोहरा, लैंडिंग के समय जहाज पेड़ से टकराया, रनवे पर बिखरी 47 पैसेंजरों की जली लाशें
आगे कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है कि जून के आखिरी हफ्ते में मानसून फिर स्पीड पकड़ेगा और हीटवेव से राहत मिलेगी। अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में प्री-मानूसनी की बारिश होगी। अगले एक हफ्ते में मानसून गुजरात से निकलकर उत्तर भारत में आएगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान पर भी प्री-मानसून की बारिश का असर होगा। जून के आखिर में, जुलाई के पहले हफ्ते में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें:पहले मां, फिर सास, अब पत्नी की मौत…सुसाइड करने वाले Bravery Award विनर IPS अधिकारी की दर्दनाक आपबीती
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
7 mins agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
9 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines