हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam 29 June: 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 की रफ्तार तक चल सकती है हवा

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 29 जून के लिए 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 85 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

विज्ञापन
Credit: AI

भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 29 जून के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, अगले 19 घंटों के भीतर 17 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है. कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IMD Rain Alert: अलर्ट! अगले 5 दिनों तक इन 7 राज्यों में होने वाली है तूफानी बारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार रात से मौसम बदलने के आसार हैं. सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. यूपी में कल से मानसून सक्रिय होने के संभावना है. यूपी के 66 जिलों में गरज-चमक और ओलो गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में 30 जून से मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं. यूपी के गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सिवान, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, अररिया, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी आ सकती है.

विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल के शिमला, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, किश्तवाड़, रियासी और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिलने की वजह से मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. यही वजह है कि उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें: यूरोप में गर्मी का ‘महा-काल’, फ्रांस में 3 दिनों में 1000 लोगों की मौत, WHO चीफ ने दी चेतावनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola