IMD Rain Alert: अलर्ट! अगले 5 दिनों तक इन 7 राज्यों में होने वाली है तूफानी बारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.

IMD Rain Alert
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना2 / 6

मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं.  

विज्ञापन

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम3 / 6

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी और उमस बनी रह सकती है.

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी असर

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी असर4 / 6

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

बाढ़ और भूस्खलन का खतरा5 / 6

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है. नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

लोगों के लिए जरूरी सलाह6 / 6

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने, बिजली चमकने के समय खुले मैदान से दूर रहने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है. यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन