---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली समेत इन राज्यों में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, जानें कहां होगी बारिश? पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

आईएमडी के अनुसार अप्रैल 2025 में दिल्ली, राजस्थान, यूपी, गुजरात सहित कई राज्यों में लू चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और बारिश का भी अनुमान है। जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम।

---विज्ञापन---

आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कहीं हवाएं चलेंगी तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जहां एक ओर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक है।

---विज्ञापन---

दिल्ली समेत इन इलाकों में बढ़ने वाला तापमान

दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार, 5 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

6 अप्रैल को तापमान में और वृद्धि होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को 8-14 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, दिन की गर्मी के बावजूद रात में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या वक्फ संशोधन विधेयक से आप सहमत हैं?

---विज्ञापन---

View Results

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 9 अप्रैल तक सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 9 अप्रैल तक, हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अप्रैल तक, पंजाब और गुजरात क्षेत्र में 6 से 9 अप्रैल तक तथा पश्चिमी राजस्थान में 5 से 10 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 अप्रैल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7 से 10 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : UP-बिहार में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

आईएमडी के अनुसार, 6 अप्रैल को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 5 अप्रैल को असम और मेघालय में तथा 6 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

---विज्ञापन---

वहीं, 6 अप्रैल तक केरल और माहे में, 5 अप्रैल को तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 5 और 6 अप्रैल को असम और मेघालय में, 6 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 5 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में तथा 6 अप्रैल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

First published on: Apr 04, 2025 10:16 PM

IMD
End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola