---विज्ञापन---

देश angle-right

लंदन में हैदराबाद की दो महिलाओं पर चाकू से हमला; एक की मौत, पुलिस बोली- उसी फ्लैट में रहता था हमलावर

Hyderabad News: लंदन के वेम्बली स्थित नील क्रिसेंट में हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में मारी गई महिला की पहचान कोंथम तेजस्विनी के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला पर उसी फ्लैट में रहने वाले आरोपी ने हमला किया था। पुलिस […]

---विज्ञापन---

Hyderabad News: लंदन के वेम्बली स्थित नील क्रिसेंट में हैदराबाद की रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले में मारी गई महिला की पहचान कोंथम तेजस्विनी के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला पर उसी फ्लैट में रहने वाले आरोपी ने हमला किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक अन्य 28 वर्षीय महिला पर भी चाकू से हमला किया। उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से बताया गया है कि यह घटना 13 जून की है।

---विज्ञापन---

पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ पड़ी थीं दोनों महिलाएं

लंदन एंबुलेंस सेवा को सुबह 9.59 बजे फोन आया कि दो महिलाओं पर चाकू से हमला किया गया है। दोनों खून से लथपथ पड़ी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी महिला की सांसें चल रही थीं। इस पर पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति की तस्वीर जारी करते हुए कहा कि वह इस मामले में वांछित है। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को भी पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है।

---विज्ञापन---

ब्राजील का रहने वाला है आरोपी

आशंका है कि इस वारदात के लिए ब्राजील का एक व्यक्ति जिम्मेदार है, जो फ्लैट के एक कमरे में रह रहा था। हालांकि पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। हैदराबाद में तेजस्विनी के एक रिश्तेदार ने कहा कि उसका चचेरा भाई भी अपार्टमेंट में रहने के लिए गया था, क्योंकि उसका ऑफिस पास में ही था।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2023 03:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola