Telangana Crime News: डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट को लेकर चर्चा भी की थी। साइबर अपराधियों ने अलर्ट के बाद भी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। पूरे 30 घंटे इंजीनियर अपनी पत्नी और बेटे से अलग होकर आरोपियों की प्रताड़ना सहता रहा। पीएम मोदी ने साफ किया था कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर किसी को धमकी नहीं देती। ऐसे मामलों में सतर्क रहें। लेकिन इंजीनियर जालसाजी का शिकार हो गया।
परिवार से किया अलग
गनीमत ये रही कि इंजीनियर की जान भी बच गई और किसी प्रकार का अन्य नुकसान भी नहीं हुआ। रविवार सुबह इंजीनियर आरोपियों के चंगुल से छूटा। शनिवार सुबह करीब 3 बजे इंजीनियर के पास फर्जी कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ था। आरोपियों ने पहले खुद को FedEx कूरियर एजेंट बताया। बाद में मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर धमकाना शुरू कर दिया। इंजीनियर से कहा कि उसका आधार नंबर मनी लॉन्ड्रिंग मामले से कनेक्ट है। वह खुद को परिवार से अलग कर ले, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। इसके बाद इंजीनियर ने पत्नी और बेटे से कहा कि उसकी एक होटल में बॉस से मीटिंग है। वह कई घंटे इसमें बिजी रहेगा। जिसके बाद घर से चला गया।
यह भी पढ़ें:Digital Arrest: पहली बार देखिए कैसे साइबर माफिया डिजिटल अरेस्ट कर ठगते हैं? गुजराती महिला को किया टॉर्चर
इसके बाद इंजीनियर वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपने घर से 15KM दूर एक लॉज में चला गया। जालसाजों ने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो केस दर्ज हो जाएगा। जिसके बाद गिरफ्तारी होगी। सोमवार सुबह बैंक खुलने तक उससे पूछताछ होती रहेगी। उसे अपने खाते से RTGS भुगतान करना होगा। जिसके बाद ही उसको आजादी मिलेगी। इसके बाद रविवार सुबह 4 बजे अचानक कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। बाद में इंजीनियर ने हैदराबाद क्राइम हेल्पलाइन पर कॉल कर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
पुलिस ने पीड़ित को दिया हौसला
पुलिस को यकीन था कि इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब उसकी कॉल रिसीव की तो पीड़ित बुरी तरह डरा हुआ था। पुलिस लगातार पीड़ित के संपर्क में रही ताकि वह खुद को अकेला न समझे। इसके बाद पुलिस ने उसके पड़ोसी का नंबर भी लिया, परिवार को सूचना दी गई। बाद में परिवार इंजीनियर के पास लॉज में पहुंचा और उसे घर ले गया। पुलिस के अनुसार फर्जी कॉल कर कुछ साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट करते हैं। वे खुद को सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर पैसे ऐंठने के लिए धमकी देते हैं। पीड़ित को परिवार से अलग कर गिरफ्तारी का डर भी दिखाते हैं। पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में डिजिटल अरेस्ट के प्रति सावधान रहने को कहा था।
ये भी पढ़ें: सांवले रंग का था पति, पत्नी को लोग देते थे ताने; शादी के 4 महीने बाद फंदा लगाकर दे दी जान
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
17 mins ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
52 mins agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
1 hr agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
6 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
14 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
16 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines