बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में पकड़े गए तीन प्रमुख आरोपियों को बुधवार तड़के राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया. पुलिस तीनों आरोपियों को सड़क मार्ग से कोटा से मुंबई लेकर आई और यहां पहुंचते ही अनिवार्य चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया. आरोपियों को चिकित्सकीय जांच के बाद पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय ले जाया गया.
घटना के एक दिन बाद सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से इन कथित हमलावरों को पकड़ा गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और हरियाणा के रेहान और फूल सिंह को गिरफ्तार किया था. ये तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले ही कोटा पुलिस ने इन दबोचकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया.
यह भी पढ़ें : टाइगर श्राफ पर फायरिंग के लिए अमृतसर से खरीदे गए हथियार, 2 महिलाओं ने पहुंचाए मुंबई; दिल्ली में 4 अरेस्ट
3 कारों में 3 राज्यों से गुजरा काफिला
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कोटा से दो प्राइवेट कारों, एक सफेद रंग की और दूसरी सिल्वर-मेटैलिक रंग की इनोवा क्रिस्टा में इन्हें लेकर काफिला कोटा से रवाना हुआ. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करीब 900 किलोमीटर के इस सफर में शुरुआत में आरोपियों को सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में रखा गया था, जबकि पुलिस अधिकारी दूसरी कार में बैठे थे.
शाम करीब 6.45 बजे गुजरात के भरूच के पास दोनों कारें रुकीं और आरोपियों को सिल्वर-मेटैलिक रंग की इनोवा में शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद सफेद रंग की इनोवा की रफ्तार धीमी होकर 40 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो गई, जबकि दूसरी कार एक्सप्रेसवे पर लगभग 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ती रही.
यह भी पढ़ें : विदेश में नौकरी, कैश… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को दिखाए गए थे बड़े-बड़े सपने
इसके बाद इस काफिले में सिल्वर-मेटैलिक रंग की एक इनोवा क्रिस्टा कार रात करीब 9.30 बजे इस काफिले में शामिल हो गई. महाराष्ट्र नंबर वाली इस कार में सादे कपड़ों में अधिकारी सवार थे. इसके बाद वे एक रेस्तरां के पास रुके, वहां एक अधिकारी रेस्तरां में जाता है और कुछ देर बाद बाहर आ जाता है.
चार बार बदली गई कार
रात करीब 10.10 बजे गुजरात के वलसाड में एक पेट्रोल पंप पर तीनों गाड़ियां एक साथ इकट्ठा हो गईं. इसके बाद काफिला वापी से होकर गुजरा और रात करीब 10.50 बजे महाराष्ट्र में दाखिल हुआ. करीब 16 घंटे के सफर के बाद काफिला रात करीब 2.30 बजे मुंबई पहुंचा, जहां आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपियों को कम से कम चार बार एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे.
बता दें, मुंबई के जुहू इलाके में कम से कम दो लोगों ने श्रॉफ की कार पर रविवार शाम गोलियां चलाई थीं और वे फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. इस हमले में अभिनेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उनका वाहन चालक और घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गए थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार पर पांच-छह गोलियां चलाई गईं. हमलावरों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली थी.
यह भी पढ़ें : 11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान? एक हफ्ते बाद की फायरिंग
आरोपी वारदात के बाद सूरत भाग गए थे और वहां से जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे. तीनों की योजना बस से दिल्ली जाने और फिर नेपाल भागने की थी.
संबंधित खबरें
'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
1 hr agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
1 hr agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
4 hrs agoLIVE: उधमपुर में हादसे का शिकार हुई बस, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
5 hrs agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
5 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
14 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
15 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
17 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
18 hrs agoविदेश में नौकरी का लालच, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines