मंगलवार को जो पीएम आवास के बाहर हंगामा हुआ, वो सभी ने देखा. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता वहां अचानक धरना देने के लिए इकट्ठा हो गए. उनका साथ देने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे. जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को कुछ घंटे के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया. अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो अचानक वहां क्यों आए थे.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का धरना: क्या स्पीकर की मंजूरी के बिना MPs को हिरासत में ले सकती है पुलिस? जानिए क्या कहता है कानून
क्या बोले अखिलेश?
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने कहा- ”ये सच है कि हमें जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन जब कांग्रेस ने बुलाया, तो हमने अपना सारा काम छोड़ दिया और जो भी सांसद जा सकते थे, वो साथ गए. हम तालमेल बेहतर करेंगे. इसे और बेहतर होना चाहिए. सोचिए सरकार कितनी कमज़ोर है कि वो अपने ही मंत्रियों और सहयोगियों से इस्तीफा भी नहीं ले पा रही है. कम से कम सरकार को ये तो मानना ही चाहिए कि हां, गलती हुई है.”
संसद में अखिलेश ने क्या कहा?
संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिलेश यादव ने नीट पेपर लीक मामले पर आवाज़ बुलंद की. उन्होंने कहा- ”ये मुद्दा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है. ये मुद्दा युवाओं और छात्रों का है. क्या सरकार हमारी बेटियों से बदसलूकी करेगी? आप सदन में युवाओं के लिए आवाज़ क्यों नहीं उठा सकते?” उन्होंने आगे कहा- ”हमें प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा. हम महिलाओं के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरेंगे.”
‘कांग्रेस से कोई कड़वाहट नहीं’
अखिलेश यादव ने अपने एक और बयान में कहा- ”जो सरकारें इतने सालों से सत्ता में हैं, अगर वो एक भी मेडिकल कॉलेज को ठीक से नहीं चला सकतीं, तो वो छात्रों को क्या भरोसा दिला सकती हैं? हमारे सामने विपक्षी दलों के बीच तालमेल का मुद्दा है. आज के सोशल मीडिया के दौर में जानकारी तुरंत फैल जाती है, जिससे उसे वापस लेने या सुधारने की कोई गुंजाइश नहीं रहती. विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेदों की कुछ अटकलें हो सकती हैं, लेकिन कोई कड़वाहट नहीं है. पर्सनल सोच अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मुद्दे वही रहते हैं. युवाओं, छात्रों, NEET परीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़ी चिंताएं हम सभी के लिए एक जैसी हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो…’, हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली FB पोस्ट में क्या बोला?
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
8 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
8 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
9 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
10 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
13 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
16 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines