कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सवालों के घेरे में आ गए हैं. सूरत के रहने वाले एक RTI एक्टिविस्ट ने ये मांग की है कि दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच की जाए. एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र सरकार के एक रिटायर्ड कर्मचारी के पास अपने बेटे को विदेश में पढ़ाने के लिए पैसे कहां से आए. उन्होंने इलेक्शन कमीशन और टैक्स ऑफिसर्स को लेटर लिखकर उस 1 करोड़ रुपये के ‘लीगल डिफेंस फंड’ की जांच की भी मांग की है, जिसका ऐलान सीनियर वकील कपिल सिबल ने उन प्रदर्शनकारियों के लिए किया था, जिनपर पुलिस केस दर्ज है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का नया वीडियो आया सामने, प्रधानमंत्री के माफ करने पर जानें क्या बोली?
अमित तिवारी ने क्या कहा?
एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि कोई संस्था किसी राजनीतिक पार्टी के नाम पर कैसे फंड ले सकती है. उन्होंने कहा- ”CJP कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है, लेकिन फिर भी ये एक राजनीतिक पार्टी की तरह काम कर रही है. अगर पार्टी को कानूनी बचाव के लिए फंड के नाम पर 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, तो चुनाव आयोग को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी रजिस्टर्ड है या नहीं”. अमित तिवारी ने आगे कहा- ”अगर CJP रजिस्टर्ड नहीं है, तो पार्टी के नाम पर फंड इकट्ठा करने या लेने की जांच ज़रूर होनी चाहिए”.
सिब्बल का ऐलान
RTI एक्टिविस्ट ने ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स’ से अपील की है कि वो इस बात की जांच करे कि क्या कपिल सिब्बल ने जो कॉकरोच जनता पार्टी के लिए ऐलान किया है, उसपर GST लागू होगा या नहीं. आपको बता दें कि कपिल सिब्बल ने सोमवार को कपिल सिब्बल ने ये घोषणा की थी कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के फंड में वो 1 करोड़ रुपये का योगदान देंगे. CJP ने ये फंड उन प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए बनाया था, जिन्हें नीट पेपर लीक के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें: 10000000 की फंडिंग पर फंसे अभिजीत दीपके! पिता के पास अमेरिका भेजने के पैसे कहां से आए? ECI से जांच की मांग
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines