PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का नया वीडियो आया सामने, प्रधानमंत्री के माफ करने पर जानें क्या बोली?

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में एक लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे. देशभर में विरोध होने पर लड़की ने वीडियो जारी करके माफी मांगी तो प्रधानमंत्री ने भी उसे माफ कर दिया. अब लड़की ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कुछ नई बातें कही हैं.

PM MODI

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़की के बयान का वीडियो वायरल हुआ था.

प्रधानमंत्री मोदी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी से माफी मिलने पर खुशी जताई और और कहा कि उसे दूसरी जिंदगी मिली है. प्रधानमंत्री मोदी ने माफ कर दिया, यह बहुत बड़ी बात है. मैं बहुत खुश हूं कि इतनी बड़ी गलती करने के बाद भी प्रधानमंत्री ने मुझे माफ कर दिया. मैंने कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा. एक बार तो लगा कि मैंने सबकुछ खो दिया. अब मेरे पास जिंदगी में कुछ नहीं बचा है, लेकिन जीवनदान मिला है.

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में की थी PM मोदी पर टिप्पणी

23 जुलाई 2026 को दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लड़की ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की थी. उसने प्रधानमंत्री के लिए अशोभनीय और अपमानजनक शब्द बोले थे. गाजियाबाद की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह ने शिकायत देकर लड़की के खिलाफ FIR में दर्ज कराई थी. नोएडा पुलिस ने लड़की के खिलाफ BNS की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) में मामला दर्ज किया. इन धाराओं में 2 से 3 साल की सजा हो सकती है.

विज्ञापन

वीडियो जारी करके मांगी थी पूरे देश से माफी

FIR होने के बाद लड़की ने वीडियो जारी करके पूरे देश से माफी मांग थी. लड़की ने वीडियो में कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए वह बहुत शर्मिंदा है और अपनी नजरें तक नहीं उठा पा रही है. मुझे अपनी गलती का अहसास है, इसलिए में हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती हूं. वीडियो में लड़की ने अपनी उम्र को लेकर कहा था कि वह अभी सिर्फ 15 साल की है और नोएडा पुलिस ने उसकी उम्र 25 साल बताकर केस दर्ज किया है, जिससे उसे नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

लड़की की मां ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाली लड़की की मां का वीडियो भी आया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल बहुत बड़ा है कि उन्होंने मेरी बेटी को माफ कर दिया. आज उसका जन्मदिन है और आज उसे माफ करके प्रधानमंत्री मोदी ने नया जीवन दिया है. मेरी बेटी नाबालिग है और नोएडा पुलिस ने गलत उम्र लिखकर उसके खिलाफ FIR दर्ज की है. प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में विचार करना चाहिए. हमारे घर पुलिस चक्कर काट रही है और हमें धमकियां भी मिल रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ