तेलंगाना: टीआरएस और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने केवल अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए काम किया है और तेलंगाना और उसके लोगों को हमेशा नजरअंदाज किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना में यह बातें कहीं। वह दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना में हैं। गृहमंत्री ने भाजपा कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पार्टी नेताओं ने उनके सामने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
10 हजार से अधिक गांव
बैठक में शाह ने राज्य इकाई में जिस तरह से प्रगति हो रही है उस पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन उन्होंने इस गति को आगे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गृह मंत्री ने पार्टी नेताओं से सत्तारूढ़ टीआरएस शासन के खिलाफ लड़ाई को जिंदा रखने की बात कहीं। बता दें भाजपा राज्य इकाई द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों में से एक प्रमुख कार्यक्रम बाइक रैली है। गृहमंत्री ने राज्य इकाई को राज्य के सभी गांवों में इन बाइक रैलियों को निकालने के लिए कहा था। तेलंगाना राज्य में वर्तमान में 10 हजार से अधिक गांव हैं और केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य नेतृत्व को इन गांवों में से प्रत्येक तक पहुंचने और केसीआर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कुशासन के बारे में बात करने की सलाह दी है।
भ्रष्टाचार में डूबी हुई है
गृहमंत्री ने राज्य इकाई को सलाह दी कि जो संदेश जमीन तक पहुंचने की जरूरत है वह यह है कि टीआरएस और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने केवल अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए काम किया है और तेलंगाना और उसके लोगों को हमेशा नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा टीआरएस एक ऐसी पार्टी है जो परिवार के शासन के कारण भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दूसरी पार्टी कांग्रेस धीरे-धीरे अपना महत्व खो रही है और संयुक्त आंध्र के आंध्र और तेलंगाना में अनुचित विभाजन के लिए जिम्मेदार है।
संबंधित खबरें
'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
24 mins agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
27 mins agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
2 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
7 hrs agoLIVE: CM पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines