डीजल और इलेक्ट्रिक ट्रेनों के बाद अब देश को पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) ट्रेन मिलने जा रही है. आज गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में 1542 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान वो साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ऐसे में लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता है कि देश की पहली LNG ट्रेन में क्या कुछ खास होगा, तो चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
ये भी पढ़ें: जापान की E10 जैसी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन बना रहा भारत, 350Kmph होगी रफ्तार, जानें किन रूट्स को करेगी कवर?
क्या है खासियत?
ये ट्रेन पूरी तरह से LNG बेस्ड जरूर है, लेकिन इसके बावजूद भी इसका इंजन डीजल पर भी चल सकता है. ट्रेन का ड्राइवर अपने हिसाब से LNG और डीजल के बीच इंजन को स्विच कर सकता है. इस ट्रेन में सबसे खास है इसका फ्यूल टैंक, जिसकी कैपिसिटी 2200 लीटर तक है. इस खास प्रोजेक्ट के तहत 1400 हॉर्सपावर वाली दो डीएमयू (DMU) कारों को ड्यूल फ्यूल सिस्टम में बदला गया है, जिससे अब इनमें डीजल के साथ LNG का इस्तेमाल भी मुमकिन हो गया है. इस बदलाव के बाद ट्रेन में करीब 40 प्रतिशत तक डीजल की जगह सस्ती और साफ LNG गैस इस्तेमाल की जा सकेगी. सबसे अच्छी बात है कि इंजन की ताकत और भरोसे में कोई कमी नहीं आई है. इन ट्रेनों ने अब तक 2000 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब ये यात्रियों को लेकर पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह यात्रा है.
पर्यावरण के लिए बेहद फ्रेंडली
LNG डीजल से काफी सस्ती है, जिसकी वजह से ट्रेन को ऑपरेट करने में कम खर्चा आएगा. LNG से प्रदूषण में भी कम होगा. इससे कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और धूल के कण जैसे खतरनाक तत्व कम मात्रा में पैदा होंगे. रेलवे ट्रैक के आसपास का वातावरण भी साफ रहेगा. आर्थिक तौर पर ये ट्रेन रेलवे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि LNG की कीमत डीजल के मुकाबले काफी कम है. आंकड़ों के मुताबिक इस तकनीक से एक ट्रेन रेक पर सालाना करीब 24 लाख रुपये तक की सीधी बचत हो सकती है.
कम होगी फ्यूल की खपत
इस ट्रेन में 2200 लीटर की क्षमता वाला एक बड़ा LNG टैंक लगाया गया है, जिसमें करीब 1000 किलोग्राम गैस भरी जा सकती है. एक बार टैंक फुल होने के बाद ये ट्रेन बिना रुके 2200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है, जिससे बार-बार ईंधन भरने का झंझट खत्म हो जाएगा. भारतीय रेलवे का ये अनोखा तोहफा ना सिर्फ सस्ता है बल्कि सफर को सुरक्षित और प्रदूषण रहित बनाने की दिशा में एक बड़ा वरदान है.
ये भी पढ़ें: Indian Railways: ट्रेनों से जुड़े 8 बड़े बदलाव, इस साल रेलवे लॉन्च करेगा 12 वंदे भारत स्लीपर और पहली हाइड्रोजन रेल
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
8 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines