हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2024 Dry Day: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर; होली पर बंद रहेंगी दुकानें

Holi 2024 Dry Day Update: होली के मौके पर देश में ड्राई डे रहेगा। कई राज्यों ने शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वाइन, बीयर, ताड़ी, भांग कुछ नहीं मिलेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
आज से शराब महंगी हो गई है। सरकार ने नए रेट जारी किए हैं।

Holi 2024 Dry Day UP Delhi NCR: आज होली का त्योहार है और कल फाग खेला जाएगा। इस मौके पर बहुत से लोग शराब और भांग पीते हैं। शराब पार्टी करते हैं। लड़के भांग पीकर इधर उधर लुढ़कते रहते हैं, लेकिन इस बार लोग ऐसा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि शराब पीने के शौकीनों के लिए बुरी खबर है।

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शराब और भांग नहीं मिलेगी। सरकार की ओर से ड्राई डे घोषित किया गया है, जिसके तहत दोनों राज्यों में शराब के ठेके बंद रहेंगे। भांग बेचने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

 

रविवार रात से लागू हो जाएगा आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के हर जिला अधिकारी को आदेश जारी किए हैं, जिन्होंने अपने-अपने जिलों में गाइडलाइन भी जारी कर दी है। आदेशों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लोग कल फाग के दिन और अगले दिन दोपहर तक शराब या भांग के जाम नहीं छलका पाएंगे, क्योंकि योगी सरकार ने डेढ़ दिन का ड्राई डे घोषित किया है।

विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर समेत पूरे राज्य में, शहरों-गांवों में 25 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वाइन, बीयर, ताड़ी, भांग कुछ नहीं मिलेगा। लखनऊ DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक ड्राई डे रहेगा।

यह भी पढ़ें: Games Village में 600 कंडोम हुए रोज इस्तेमाल, सीवर तक हो गए थे ब्लॉक; पढ़ें चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त और जुर्माने की कार्रवाई होगी

सरकार के आदेशानुसार, पुलिस विभाग को आबकारी विभाग पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इसी महीने 29 मार्च को भी ड्राई डे रहेगा। 29 को गुड फ्राइडे है, इसलिए आदेश जारी कर दिए गए है। अगर किसी ने आदेशों का पालन नहीं किया और दुकानें-ठेके खुले मिले तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए, कोताही नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें:‘खजाने की चाबी’ निकली मेले से खरीदी 2 हजार की चीज, हाथ लगा जैकपॉट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola