Hizbul Mujahideen Terrorists Arrested From Nepal Border: उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी कामियाबी मिली है। पिछले कुछ समय से उन्हें जानकारी मिल रही थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से नेपाल सीमा के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ-साथ यह भी जानकारी मिली थी कि वे लोग भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने का मंसूबा रखते हैं। यूपी एटीएस द्वारा तीनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीनों आतंकियों के नाम और पूरी डिटेल
03 अप्रैल को एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने नेपाल-भारत (सोनौली बॉर्डर) से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
1. मोहम्मद अल्ताफ भट (खिजर मोहम्मद भट का बेटा) जो मकान नंबर 559, सादिकाबाद, रावलपिंडी, पाकिस्तान का रहने वाला है।
2. सैय्यद गजनफर (सैय्यद मोहम्मद सैय्यद का बेटा) जो तारामणि चौक इरफानाबाद, एफ-87 हाउस नंबर 19, जामिया अली मुर्तजा मस्जिद, इस्लामाद पाकिस्तान का रहने वाला है।
3. नासिर अली (गुलाम अहमद अली का बेटा) जो कराली पोरा हवल श्रीनगर जम्मू और कश्मीर का रहने वाला है।
तीनों के पास से क्या-क्या हुआ बरामद?
- मोबइल फोन-02 अदद
- मेमोरी कार्ड-01 अदद
- पासपोर्ट-03 अदद (02 पाकिस्तानी एयर 01 भारतीय)
- डेबिट/क्रेडिट कार्ड-07 अदद
- आधार कार्ड-03 अदद
- फ्लाइट टिकट-02 अदद
- पाकिस्तानी ड्राइविंग लाइसेंस-01 अदद
- पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र-02 अदद
- विदेशी मुद्रा (नेपाल, बांग्लादेश, भारत और यूएस की)
आतंकी हमले के खिलाफ भारत के साथ आया रूस
आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में, पड़ोसी देश रूस भी अब आतंक के खिलाफ लड़ाई में काम करने के लिए तैयार है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश भारत और बाकी राष्ट्रों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ ‘निर्णायक लड़ाई’ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
अलीपोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने मास्को के उपनगर में 22 मार्च को हुए हमले के बारे में कहा। इस आतंकी हमले में 144 लोग मारे गए थे।
आपको बता दें कि 22 मार्च को रूस की राजधानी मास्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में घातक आतंकी हमला हुआ। इसके बाद ही रूसी राजदूत की यह टिप्पणी सामने आई है। रूस में हुए इस आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हुई थी।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां, 10 पॉइंट में समझें सबकुछ
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
19 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines