कांग्रेस सत्ता में आई तो ऐसे होंगी 2 लाख भर्तियां, 10 पॉइंट में समझें सबकुछ

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो दो लाख खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Deependra Singh Hood

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने छात्रों के साथ किया संवाद।

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी शोर है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणभूमि में कूद पड़ी हैं। दलों की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह वादे किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को छात्रों से संवाद में भर्ती की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो इस तरह से 2 लाख भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होंगी भर्तियां

1. पक्की, योग्यतानुसार पारदर्शी, समयबद्ध और व्यापक भर्तियां करना कांग्रेस का मकसद है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े सभी 2 लाख पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

विज्ञापन

2. भर्तियों में किसी भी तरह की हुई अनियमितता के लिए सिर्फ बाहरी एजेंसियों को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर HSSC-HPSC में बैठे अधिकारियों, सदस्यों और चेयरमैन को भी जिम्मेदार माना जाएगा।

3. टाइम बाउंड भर्तियां करवाने के लिए हर भर्ती के लिए अलग OSD की नियुक्ति होगी। किसी भी भर्ती की परीक्षा या रिजल्ट एक भी दिन लेट होने पर सीधे OSD की छुट्टी होगी।

विज्ञापन

4. हरेक भर्ती के फॉर्म के साथ उसका पूरा कैलेंडर भी जारी होगा। HSSC-HPSC के साथ-साथ कैलेंडर की पालना करने की जिम्मेदारी OSD की भी होगी।

5. किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने को लेकर भर्तियों के लिए अलग कमेटी बनेगी। भर्ती संबंधी शिकायतों के लिए कमेटी की फोन लाइन 24 घंटे सातों दिन खुली रहेगी।

विज्ञापन

6. ग्रुप सी-डी में इंटरव्यू खत्म करने की कांग्रेस ने शुरुआत की थी। ग्रुप-सी और डी में भविष्य में भी कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

विज्ञापन

7. ग्रुप-1, 2 के इंटरव्यू में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे, ताकि इंटरव्यू में किसी तरह के पक्षपात या गड़बड़ी की संभावना न हो।

8. किसी अन्य भर्ती पेपर से प्रश्न कॉपी करने को भी पेपर लीक की श्रेणी में गिना जाएगा और इस पर भी पेपर लीक जैसी कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

9. किसी भी भर्ती का पेपर लीक होने पर एजेंसी के साथ-साथ सेक्रेटरी से लेकर पूरे कमीशन की जांच होगी।

विज्ञापन

10. दूसरी बार पेपर लीक या भर्ती में गड़बड़ी होने की सूरत में भर्ती कमीशन को बर्खास्त करके पुनर्गठित किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ