LIVE Aaj ki taaza khabar: पुणे में मिट्टी के ढेर में दबे 3 मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज सावन का आखिरी सोमवार है और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। काशी, बाबा बैधनाथ समेत कई मंदिरों में श्रद्धालु शिव को जल चढ़ाने और दर्शन करने के लिए रात से ही लाइन में खड़े हैं। दूसरी ओर ओडिशा के पुरी जिले में 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। पीड़िता का पार्थिव शरीर भुवनेश्वर पहुंचा, जहां राज्य की उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।

Breaking-News-2-1 (1)

आज सावन का आखिरी सोमवार है। रात से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी दिखाई दी। बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर लाइन में दिखाई दिए। काशी, बाबा बैधनाथ समेत देश भर के तमाम शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्त दिखाई दिए। वहीं काशी में मंदिर के बाहर लाइन में खड़े लोगों पर पुष्पवर्षा की गई है।

विज्ञापन

ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा में 19 जुलाई को बदमाशों द्वारा कथित तौर पर 15 साल की बच्ची को आग लगा दी गई थी। बच्ची का उपचार दिल्ली के एम्स में चल रहा था. हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौत हो गई। दिल्ली एम्स से भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पार्थिव शरीर पहुंचा। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने बलंगा पीड़िता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

दिल्ली में खुलेगा एलन मस्क का शोरूम

मुंबई के बाद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का शोरूम दिल्ली में खोलने की तैयारी चल रही है। 11 अगस्त को टेस्ला का शोरूम दिल्ली में खुला जाएगा। पिछले महीने जुलाई के आखिरी दिनों में मुंबई के BKC में टेस्ला के शोरूम की ओपनिंग हुई थी।

पुणे में मिट्टी के ढेर के नीचे दबे 3 मजदूर

महाराष्ट्र के पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित नांदेड़ सिटी इलाके में काम के दौरान 3 मजदूर मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुणे और पीएमआरडीए का अग्निशमन दल तथा पीडीआरएफ मौके पर पहुंच गया है। यह हादसा ड्रेनेज लाइन के काम के दौरान हुआ। फिलहाल एक मजदूर को बाहर निकाला गया है, जबकि दो अन्य मजदूरों को निकालने का कार्य जारी है। यह घटना नांदेड़ सिटी की कंपाउंड वॉल के बाहर हुई, जहां पुणे महानगरपालिका की ओर से ड्रेनेज लाइन का कार्य चल रहा था।

बंगाल को लेकर बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक

पश्चिम बंगाल को लेकर आज बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बी एल संतोष मौजूद हैं। इनके अलावा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, सुनील बंसल, अमित मालवीय समेत कई नेता भी मौजूद हैं।

छांगुर बाबा मामले में बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के छांगुर बाबा मामले में बड़ा अपडेट आया है। ED को नवीन रोहरा की 4 दिन की रिमांड मिल गई है। नवीन आने वाली 8 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में रहेगा। कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए ईडी ने नवीन की रिमांड अर्जी दायर की थी। नवीन की रिमांड आज से शुरू होगी। कस्टडी रिमांड के दौरान नवीन से विदेशी फंडिंग पर पूछताछ होगी। छांगुर बाबा के सवालों को लेकर नवीन से जवाब मांगे जाएंगे। देश, विदेश के बैंक खातों से नवीन के खातों में आई रकम पर पूछताछ होगी। देश, विदेश की कंपनियों में नवीन की हिस्सेदारी पर सवाल जवाब होंगे। पूछताछ में विदेशी खातों, हवाला नेटवर्क और बेनामी संपत्ति पर भी सवाल पूछे जाएंगे। इससे पहले छांगुर को भी ईडी ने 5 दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।

पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुईं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी

भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को SC से अभी कोई राहत नहीं

शराब घोटाला मामले ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल को SC से अभी कोई राहत नहीं मिली है।

SC ने दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई से इंकार किया। कोर्ट ने कहा कि आप अंतरिम राहत के लिए HC का रुख करें। SC ने HC से कहा है कि वो दोनो की अर्जी पर जल्द सुनवाई कर ले। कोर्ट ने सवाल उठाया कि दोनों ने एक ही याचिका में पीएमएलए के विभिन्न सेक्शन को चुनौती देने के साथ साथ जमानत जैसी व्यक्तिगत राहत की मांग भी की है।

'वो मेरे पिता तुल्य थे...', शिबू सोरेन का निधन पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रघुबर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रघुबर दास ने कहा कि पूरा झारखंड गुरु जी के निधन पर शोक मना रहा है। वह एक सम्मानित नेता थे। गुरु जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें पिता तुल्य मानता था। वह मुझे बेटे की तरह प्यार करते थे। मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा था। आदिवासी होने के बावजूद वह शाकाहारी थे। उन्होंने 'सदा जीवन, उच्च विचार' का जीवन जिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। झारखंड में हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को पूरा करें।

'उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन पर सही समय पर बोलूंगा', कार्यकर्ताओं से बोले राज ठाकरे

कार्यकर्ता मेलावे कार्यक्रम में राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि महानगरपालिका चुनाव की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मराठी का मुद्दा घर घर पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मराठी का मुद्दा रूरी लेकिन हिंदी से द्वेष नहीं है। राज ठाकरे ने कहा कि उद्धव ठाकरे से गठबंधन पर सही समय पर बोलूंगा। स्थानीय मुद्दों को लेकर ग्राउंड पर उतरे और वोटर्स लिस्ट पर काम करना शुरू कर दें।

कार्यकर्ता मेलावे में राज ठाकरे ने यह भी कहा कि 20 साल बाद हम दो भाई जब साथ आ सकते हैं तो तुम क्यों लड़ते हो? मतभेद भुलाकर साथ में काम पर लगना है।

प्रियंका गांधी से संसद परिसर में बातचीत करते दिखे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोकसभा की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

झारखंड में तीन दिन के लिए राजकीय शोक

झारखंड सरकार ने झामुमो के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

कोर्ट की राहुल गांधी पर टिप्पणी- कैसे पता कि चीन ने हड़पी जमीन

राहुल गांधी के बयान पर कोर्ट ने कहा है कि क्या आपके पास कोई दस्तावेज हैं? आपको कैसे पता कि चीन ने जमीन हड़पी है। भारतीय के नाते ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए।

शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुःख

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सोशल मीडिया पर लिखा कि श्री शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर बीजेपी नेता बोले- उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता

शिबू सोरेन का निधन, CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

बाढ़ पर निगरानी के लिए UP में 11 टीमें गठित

प्रयागराज में बाढ़ जैसे हालात हैं, वाराणसी में भी कई क्षेत्र जलमग्न हो गये हैं। अयोध्या में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बिहार के पटना में भी कई घाट डूब गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 11 टीम गठित की है।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला हमला

CM रेखा गुप्ता ने श्री वेदनाथ महादेव मंदिर की पूजा-अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सावन माह के अंतिम सोमवार को अशोक विहार स्थित श्री वेदनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लखनऊ में भारी बारिश के बाद सभी स्कूल बंद

लखनऊ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को डीएम ने बंद करने के निर्देश दिए। जो बच्चे स्कूल पहुंच गए थे उन्हें भी वापस घर भेज दिया गया है।

म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप

रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप म्यांमार में आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार सुबह 2:42 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

म्यांमार मध्यम और बड़ी तीव्रता के भूकंपों के प्रति संवेदनशील है, जिसमें इसकी लंबी तटरेखा पर सुनामी का खतरा भी शामिल है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों पर पुष्प वर्षा

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सावन माह के चौथे और अंतिम सोमवार के अवसर पर मंदिर के बाहर कतार में खड़े भक्तों पर पुष्प वर्षा की।

सावन के आखिरी सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती

सावन माह के चौथे और आखिरी सोमवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ