Himali Dabi: हमारे देश में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को पास करना सबसे मुश्किल माना जाता है। इसके लिए हर साल लाखों उम्मीदवार तैयारी करते हैं, जिसमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। लेकिन एक परिवार ऐसा भी है जहां पर मां बेटियां UPSC पास कर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं डाबी परिवार की। टीना डाबी ने इस परीक्षा में टॉप करके अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद इनकी बहन ने भी UPSC में सफलता हासिल की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी मां भी एक अधिकारी रह चुकी हैं?
कौन हैं हिमाली डाबी?
आईएएस अधिकारी टीना डाबी की मां हिमाली डाबी ने भी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा पास की थी। टीना की तरह ही वो भी अपने समय में यूपीएससी में अच्छी रेंक हासिल की थी। उन्होंने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) में अधिकारी के रूप में भी काम किया। हिमाली डाबी ने अपनी बेटी टीना की सफलता के लिए समय से पहले रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। रिटायरमेंट लेकर वो टीना डाबी की पढ़ाई में मदद करना चाहती थी। जिससे उनकी बेटी को आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा हो सके।
ये भी पढ़े: Exclusive: सरपंच सोनू कंवर कौन? घूंघट में बोली फर्राटेदार इंग्लिश, फैन हुईं IAS टीना डाबी
हिमाली डाबी खुद मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) भोपाल की बेहतरीन स्टूडेंट रह चुकी हैं। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, इस परीक्षा की तैयारी करना कोई आसान काम नहीं है, यह बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस परीक्षा की चुनौतियों को समझते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ा था, ताकि बेटी को पूरा वक्त दे सकें।
डाबी सिस्टर्स
आपको बता दें कि 2016 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप करने वाली टीना डाबी भारत की सबसे प्रसिद्ध आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। उनकी कामयाबी से वो अनगिनत यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गईं। टीना ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गंवाड़े से 2022 में शादी की। पिछले साल ही दोनों माता-पिता बने हैं। वर्तमान में वह राजस्थान के जैसलमेर की जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा टीना की बहन रिया डाबी भी एक IAS ऑफिसर हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग उदयपुर में है।
ये भी पढ़े: क्या होते हैं अंडरवाटर ड्रोन? फ्रांस से मिला तोहफा भारत के दुश्मनों को पानी में भी देगा मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 mins agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
3 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
4 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
4 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
4 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
5 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines