Exclusive: सरपंच सोनू कंवर कौन? घूंघट में बोली फर्राटेदार इंग्लिश, फैन हुईं IAS टीना डाबी

Who is Jalipa Sarpanch Sonu Kanwar: IAS Tina Dabi एक कार्यक्रम में महिला सरपंच सोनू कंवर की इंग्लिश सुन हैरान रह गईं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर ये महिला सरपंच कौन है, न्यूज 24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए।

Tina Dabi Jalipa Sarpanch

टीना डाबी ने जलीपा सरपंच का बढ़ाया हौसला।

Who is Jalipa Sarpanch Sonu Kanwar: राजस्थान की आईएएस और यूपीएससी 2015 टॉपर रहीं टीना डाबी चर्चित अधिकारी हैं। उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। टीना डाबी इस समय बाड़मेर कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती नजर आती हैं। इसी तरह के एक कार्यक्रम में राजपूती पोशाक में घूंघट ओढ़े एक महिला सरपंच ने जब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलनी शुरू की, तो टीना डाबी हैरान नजर आईं। उन्होंने सरपंच की हौसला अफजाई के लिए तालियां भी बजाईं। आखिर जिस सरपंच की टीना डाबी मुरीद नजर आईं, वह कौन हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

सोनू कंवर ने की न्यूज 24 से खास बातचीत

महिला सरपंच का नाम सोनू कंवर है। वह बाड़मेर के जालीपा गांव की सरपंच हैं। इस गांव में एक कोयला खदान भी है। जिसे जेएसडब्ल्यू बाड़मेर पावर स्टेशन को लिग्नाइट की आपूर्ति करती है। जलीपा-कपूरडी थर्मल पावर प्रोजेक्ट JSW बाड़मेर पावर स्टेशन के रूप में भी मशहूर है। सोनू कंवर कई बार बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग करती नजर आती हैं। आखिर सोनू ने इंग्लिश कहां से सीखी और वे कितनी पढ़ी-लिखी हैं। इसके बारे में उन्होंने न्यूज 24 से खास बातचीत में बेबाकी से बात की।

विज्ञापन

कोयंबटूर से की है पढ़ाई 

सोनू कंवर ने कहा- मेरे पिता तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहते हैं। वह 40 साल से वहां कपड़े का बिजनेस कर रहे हैं। मेरी पढ़ाई लिखाई भी कोयंबटूर से हुई थी। मैंने वहां से बीकॉम किया है। आप इतनी अच्छी इंग्लिश कैसे बोल लेती हैं, क्या आपने कोई कोर्स किया है? इस सवाल के जवाब में सोनू ने कहा- हमारे यहां इंग्लिश कम्पलसरी थी। पढ़ाई-लिखाई पूरी इंग्लिश में ही हुई है। इसलिए इसे बोलने-समझने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि 2016 में जलीपा में शादी होने के बाद मैंने इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से बीए भी किया है।

विज्ञापन

2020 में बनी थीं सरपंच 

सोनू कंवर ने आगे बताया कि वह 2020 में सरपंच बनी थीं। इसके बाद से ही वह लगातार कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेती आई हैं। जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है। सोनू ने कहा कि टीना डाबी से बातचीत में उन्होंने क्षेत्र में पानी का मुद्दा उठाया। मैडम से मिलकर काफी अच्छा लगा।

विज्ञापन

घूंघट में क्यों रहती हैं सरपंच? 

सोनू कंवर ने इस सवाल के जवाब में कहा- ये कोई बंदिश नहीं है। ये हमारी परंपरा है। मैं घूंघट में खुश हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने इसे किसी के दबाव में ओढ़ा है। कई बार मैं घूंघट नहीं भी करती। इसलिए ऐसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

मैटरनिटी लीव से लौटी हैं टीना डाबी

आपको बता दें कि आईएएस टीना डाबी हाल ही में मैटरनिटी लीव से लौटी हैं। वह इससे पहले जैसलमेर की जिला कलेक्टर थीं। इसके बाद उन्होंने जयपुर में भी सरकारी नौकरी की। उनके दूसरे पति आईएएस प्रदीप गवांडे बाड़मेर से करीब 150 किमी दूर स्थित जालोर में पोस्टेड हैं। वह जिला कलेक्टर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ