Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। हजारों की संख्या में पर्यटक सड़कें ब्लाॅक होने से फंस गए हैं। रविवार को अटल टनल के पास 10 किमी. लंबा जाम देखने को मिला था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रदेश की 235 सड़कों से बर्फ हटा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि 85 अन्य सड़कों से भी जल्द ही बर्फ हटा ली जाएगी।
हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देश भर के सैलानियों को हिमाचल आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस बार हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। राज्य में दूसरी बार विंटर कार्निवाल शुरू होने जा रहा है। वहीं सड़कों से बर्फ हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अगले दो दिनों में यातायात शुरू हो जाएगा। बीते 12 घंटों में 235 सड़कों से बर्फ हटा ली गई है। बर्फबारी के कारण 3 नेशनल हाइवे समेत साढ़े 3 सौ सड़कें ब्लाॅक हो गई है।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 7 दिन भयंकर ठंड पड़ेगी, 23 राज्यों बारिश-बर्फबारी और कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट
प्रदेश में बिजली आपूर्ति ठप
बर्फबारी के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। इसके अलावा बिजली की 683 लाइनों से भी आपूर्ति बंद हो गई है। पूरे राज्य में अंधेरा छा गया है। बर्फबारी के कारण बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि शिमला, मनाली, मसुरी, मैक्लोडगंज, लाहौल स्पीति, कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में इस बार भयंकर बर्फबारी हो रही है।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में आने वाले दो दिनों तक लगातार बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि क्रिसमस पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। 26 दिसंबर की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव होगा, इससे 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः ‘सब्जी का चाकू बाईपास सर्जरी के लिए…’, अविश्वास प्रस्ताव पर जगदीप धनखड़ की आई पहली प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines