हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जमीन खा गई या आसमान निगल गया! आखिर कहां गए 45 लोग? हिमाचल में बादल फटने से मची थी तबाही

Himachal Rescue Operation: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता हुए लोगों का 3 दिन से कोई सुराग नहीं लगा है। लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन कोई नहीं मिला। हालांकि उनके जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है, लेकिन लाशें भी नहीं मिली हैं।

विज्ञापन
Himachal Cloud Burst

Himachal Cloudburst Latest Updates: जमीन खा गई या आसमान निगल गया। आखिर 45 लोग कहां गए, जिनका कुछ सुराग ही नहीं लग रहा है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 60 घंटे से सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन बादल फटने की घटना के बाद लापता हुए लोगों के शव तक नहीं मिल रहे हैं। इस बीच लाहौल स्पीति में भी बादल फटे और एक महिला की मौत हो गई। लाहौल स्पीति की पिन घाटी में बादल फटने की घटना हुई।

मलबे में दबी महिला की लाश बरामद हुई। DC राहुल कुमार ने इसकी पुष्टि की, लेकिन गत एक अगस्त को मंडी, कुल्लू और शिमला में बादल फटने के बाद 50 से ज्यादा लोग मलबे के साथ आए पानी में बह गए थे, लेकिन 3 दिन में सिर्फ 7 लाशें मिलीं। बाकी 45 लोग कहां गए, अभी तक किसी को पता नहीं है। NDRF, SDRF, पुलिस, होमगार्ड के जवान उन्हें पूरे आपदा ग्रस्त इलाके में तलाश चुके हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।

 

लाहौल स्पीति के काजा में बादल फटे

बता दें कि शुक्रवार रात को लाहौल स्पीति के काजा शहर के गांव सगनम में बादल फटे। मलबे में जंगमो (55) पत्नी पदम दुर्जे बह गईं। बीती शाम उनका शव बरामद हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी नागरिक, नायब तहसीलदार और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की एक टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

वहीं बादल फटने दारचा-शिंकुला रोड पर बना पुराना और नया पुल डैमेज हो गया। BRO की टीम रास्ता बहाल करने में जुटी है, लेकिन अभी 2 से 3 दिन का समय रास्ता पूरी तरह खुलने में लगेगा। दारचा से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर बादल फटा। SP लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी और जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करके लोगों से अपील की है कि वे इस रोड पर सफर न करें।

 

शिमला, मंडी और कुल्लू में ऐसे हैं हालात

बता दें कि एक अगस्त को कुल्लू, मंडी और शिमला के 5 गांवों में बादल फटे। 3 दिन में 6 लाशें बरामद हो चुकी हैं। राजस्व और आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव DC राणा के अनुसार, भूस्खलन के कारण मंडी से पंडोह के बीच बना नेशनल हाईवे 5 मील, 6 मील, 9 मील के पास ब्लॉक है। बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे के कारण ट्रैफिक बाधित कर दिया गया।

विज्ञापन

शिमला जिले के रामपुर से सटे समेज गांव में लापता लोगों की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। सतलुज नदी में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। लाइव डिटेक्टर की मदद से गांव समेज से कौल डैम तक 85 किलोमीटर का एरिया खंगाला जा रहा है। कुल्लू जिले के निरमंड में बादल फटने से पुल टूट गए। प्रशासन ने 5 दिन के लिए स्कूल बंद करने का ऐलान किया है। बागीपुल, समेज और जाओ गांव में स्कूल की बिल्डिंग ढह गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola