---विज्ञापन---

देश angle-right

भारी बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड में 5 की मौत, बाढ़ में बह गए कार सवार 3 लोग

Heavy Rain in Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। विजयवाड़ा में लैंडस्लाइड के चलते दरके पहाड़ के घरों पर गिरने के चलते 4 लोगों की मौत हुई, जबकि गुंटूर में बाढ़ में कार सवार तीन लोग बह गए।

---विज्ञापन---

Heavy Rain in Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में भारी बारिश के चलते 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गुंटूर जिले में कार सवार तीन लोग भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में बह गए। तीनों उस वक्त कार के भीतर ही थे। लैंडस्लाइड की घटना विजयवाड़ा शहर में मोगलराजापुरम कॉलोनी के सुन्नापुबट्टी सेंटर में हुई। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

ये भी पढ़ेंः देश में आज से 39 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक यहां देखें नई कीमतें

---विज्ञापन---

अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के चलते पहाड़ का एक बड़ा टुकड़ा कॉलोनी के घरों पर आ गिरा। इसके चलते एक घर पूरी तरह तबाह हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नरेट के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं विजयवाड़ा म्युनिसिपल कमिश्नर एचएम ध्यानचंद्र ने कहा कि मोगलराजापुरम में लैंड स्लाइड की घटना के चलते 5 लोगों की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः क्या बीजेपी कराएगी जातीय जनगणना, मणिपुर को कौन कर रहा बदनाम? संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खोले राज

राजस्व अधिकारियों के साथ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्य में देरी आई। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित घर पहाड़ी के करीब स्थित थे, लैंड स्लाइड की आशंका बनी हुई है।

---विज्ञापन---

शव निकालने में लगे 8 घंटे से ज्यादा

लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों की पहचान 25 वर्षीय मेघना, 29 वर्षीय बोलेम लक्ष्मी, 20 वर्षीय लालू और 55 वर्षीय अन्नपूर्णा के तौर पर की गई है। मलबे से मेघना का शव सबसे पहले निकाला गया। बाकी 3 का शव निकालने में आठ घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि राहत बचाव कार्य के दौरान लैंडस्लाइड की एक और घटना हुई जिसके चलते बचाव कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि लैंडस्लाइड की घटना में घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। विजयवाड़ा में शुक्रवार की रात से ही भारी बारिश हो रही है। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। हाइवे बंद हैं और हैदराबाद और चेन्नई जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक ठप पड़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अमरावती, विजयवाड़ा में 187 मिमी बारिश हुई है। वहीं शनिवार को गुंटूर जिले के पेडाकक्नी ब्लॉक के उप्पालापाडू गांव में बारिश के चलते आई बाढ़ में एक स्कूल टीचर और दो छात्र बह गए। पुलिस ने कहा कि स्कूल टीचर कार के जरिए बाढ़ के प्रवाह को पार करना चाह रहा था, लेकिन बहाव तेज होने के चलते कार बह गई। शनिवार शाम को तीनों का शव बरामद किया गया। मरने वालों की पहचान 38 वर्षीय स्कूल टीचर नादुमपल्ली राघवेंद्र, पशुपुलेटी सौरिश (6) और कोडुरी मानविथ (9) के रूप में की गई है।

---विज्ञापन---

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूरे आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि राज्य के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की आशंका है।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 01, 2024 06:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola