दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन देने का ऐलान किया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सपोर्ट का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलने का संकेत दिया. इंडिया ब्लॉक की यह रैली वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की जा रही है. हालांकि, अभिजीत दीपके ने यह नहीं बताया कि रैली में वो भी शामिल होंगे या नहीं.
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘Gyanu Must Go’ नारे के साथ INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने की जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का जिक्र करते हुए ‘जय भीम’ और ‘जय हिंद’ के नारे भी लगाए.
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
CJP की ओर से एक घोषणा पत्र भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है. सीजेपी के मुताबिक, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता बहाल करने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है. सीजेपी ने एसआईआर को लेकर भी चिंता जताई है. उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण वैलिड वोटर्स के नाम लिस्ट हटने का खतरा पैदा हुआ है.
यह भी पढ़ें: ‘इंस्टाग्राम से हजारों पोस्ट हटा रही सरकार…’, CJP के अभिजीत दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना – ये काम नहीं आएगा
CJP ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है और किसी भी पात्र मतदाता को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करने वाले संगठनों को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी जताई है.
यह भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार को हटाओ, जंतर-मंतर वापस दो’ के नारे के साथ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई लोग
पहले CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे विपक्षी नेता
गौरतलब है कि इससे पहले भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में INDIA ब्लॉक के कई सांसद और विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे. हालांकि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा उस समय CJP नेताओं के साथ प्रदर्शन मंच पर नजर नहीं आए थे. CJP ने इससे पहले भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था. हालांकि, दिल्ली में प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही पार्टी के तीनों प्रमुख नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया था.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
6 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines