हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध

मॉक संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया और 6 गंभीर आरोप लगाए. मल्लिकार्जुन खरगे के बाद राहुल गांधी ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया.

विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे के बाद राहुल गांधी ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया. (Photo: ANI)

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष का हल्लाबोल जारी है. 1 नवंबर को होने वाली रामलीला रैली से ठीक पहले इंडिया ब्लॉक ने मॉक संसद का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने की. मॉक संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया और 6 गंभीर आरोप लगाए. मल्लिकार्जुन खरगे के बाद राहुल गांधी ने भी सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया.

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! 10 प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

‘सात में से एक भारतीय का नाम कटा’

INDIA ब्लॉक की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित मॉक जन महाभियोग कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सिर्फ एक छोटी-सी बात कहना चाहता हूं. 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. यानी हर सात में से एक भारतीय का नाम काट दिया गया. देश के कुल मतदाताओं में से 15 प्रतिशत के नाम हटा दिए गए. पिछले लोकसभा चुनाव में कथित तौर पर इन्हीं मतदाताओं ने मतदान किया था.

विज्ञापन

‘2024 का लोकसभा चुनाव अवैध’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘उस चुनाव में विपक्ष और जीतने वाले दल के बीच वोटों का अंतर महज 3 प्रतिशत था. यानी चुनाव 3 प्रतिशत वोटों के अंतर से जीता गया, जबकि अब चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि इन 15 प्रतिशत मतदाताओं को मतदान नहीं करना चाहिए था. इसका मतलब है कि चुनाव आयोग खुद यह कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था और लोकसभा में पहुंचे लोग, यानी बीजेपी के सांसद, अवैध तरीके से सदन में पहुंचे हैं.’

यह भी पढ़ें: ‘मॉक संसद’ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप

विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार को जाना होगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग कह रहा है कि इन मतदाताओं ने वोट नहीं किया. अगर ऐसा है तो इसका मतलब है कि 2024 में जो चुनाव हुआ वह अवैध था.’ उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा. ज्ञानेश कुमार उस संस्था के पीछे छिप रहे हैं जिसकी उन्हें रक्षा करनी थी.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को आज नहीं तो कल देश के जनप्रतिनिधियों का सामना करना होगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी और शाह ऊपर हैं, उनसे हम निपटेंगे, लेकिन आप (ज्ञानेश कुमार) उनके औजार हैं.’ उन्होंने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार और उनके साथ काम करने वाले ‘पांच-छह लोग’ यह सोचते हैं कि कानून या प्रधानमंत्री मोदी उन्हें बचा लेंगे तो उन्हें देश के लोगों के ‘मूड’ को देखना चाहिए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola